• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
भिलाई-चरोदा निगम में खुला BJP का खाता
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 23 दिसम्बर 2021,  03:15 PM IST

2 वार्ड में जीत, कांग्रेस का हंगामा; रिसाली में कांटे की टक्कर, उतई में निर्दलीय ने लहराया परचम

भिलाई-चरोदा निगम के वार्ड 10 में भाजपा प्रत्याशी गुरुचरण सिंह ने कांग्रेस के मोहम्मद जुनैद को हराया। वहीं वार्ड 24 में भाजपा के सत्य प्रकाश शर्मा ने जीत दर्ज की। जबकि वार्ड 33 में निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र कुमार हरपाल ने भाजपा प्रत्याशी कमल तांडी को 50 वोट से हरा दिया। दूसरी ओर रिसाली नगर निगम के लिए भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर चल रही है। पहले राउंड की गिनती समाप्ति पर कांग्रेस और भाजपा 16'6 वार्ड में बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि 8 वार्ड में निर्दलीय आगे हैं।





और भी पढ़े : पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह द्वारा 01 प्रधान आरक्षक को वाहन चालक से लेनदेन करते पाए जाने पर किया निलम्बित

जामुल नगर पालिका चुनाव में अब तक आए नतीजे





और भी पढ़े : आजादी की 75 वी वर्षगांठ: उत्कृष्ट कार्य के लिए जिले के पांच गौठानों को किया गया सम्मानित

वार्ड जीते प्रत्याशी का नाम
6 संजय दशहरे (कांग्रेस)
9 सीमा अरविंद यादव (भाजपा)
10 राम प्यारी वर्मा (भाजपा)
11 ईश्वर सिंह (भाजपा)
14 रामदुलार साहू (कांग्रेस)
15 राजू (निर्दलीय)
17 दुर्गा वैष्णव (जोगी कांग्रेस)
19 अहिल्या यादव (भाजपा)

दूसरी ओर उतई नगर पंचायत उप चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी सतीश चंद्राकर ने 16 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्हें 110 मत मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी सतीश पारख को 94 वोट मिले हैं। वहीं BJP उम्मीदवार चंदू देवांगन (78) और कांग्रेस के सोनचंद (35) तीसरे और चौथे स्थान पर रहे। भाजपा पार्षद विमला साहू के निधन के कारण वार्ड-5 की सीट रिक्त हुई थी।





और भी पढ़े : सरकारी नौकरी

भिलाई, रिसाली, चरोदा और जामुल नगरीय निकाय के 715 प्रत्याशियों के हार-जीत का फैसला होना है। भिलाई नगर निगम के लिए डाले मतों की गिनती कल्याण महाविद्यालय सेक्टर-7 में जारी है। प्रत्याशियों को अंदर नहीं घुसने देने के कारण यहां जमकर हंगामा हो गया। इस दौरान तमाम प्रत्याशी केंद्र के बाहर ही कुर्सी डालकर परिणाम के इंतजार में बैठ गए हैं। यहां से भाजपा-कांग्रेस के 139 प्रत्याशियों को मिलाकर कुल 318 प्रत्याशी मैदान में थे। इन उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान कराने के लिए 463 मतदान केंद्र बनाए गए थे।





और भी पढ़े : दो दिनों से हो रही बारिश

कोहका क्षेत्र के वार्ड में ज्यादा राउंड में गिनती





और भी पढ़े : भैंसाझार बैराज से छोड़ा गया 2392 क्यूसेक पानी

भिलाई निगम में वार्ड 12 रानी अवंतिबाई वार्ड कोहका सबसे ज्यादा पोलिंग बूथ बनाए गए थे, इसलिए यहां 10 राउंड की गिनती होगी। रिसाली में वार्ड 25 आशीष नगर वार्ड में सबसे ज्यादा 5 राउंड की गिनती की जाएगी। चरोदा में सबसे ज्यादा चार राउंड की गणना होगी। इसमें वार्ड 18,20,28,30 और 32 हैं। जामुल नगर पंचायत में सबसे ज्यादा दो राउंड होंगे।





और भी पढ़े : WHO की इमरजेंसी बैठक

सबसे कम राउंड इन वार्डों में, जल्दी पूरी होगी गिनती





और भी पढ़े : नए कोविड वैरिएंट से खतरा

भिलाई निगम में सबसे कम राउंड वाले छह वार्ड हैं, जहां चार राउंड की गिनती होनी है। इसमें वार्ड 44, 52, 54, 57, 64 और 68 वार्ड शामिल हैं। रिसाली निगम में सबसे कम दाे-दो राउंड होंगे। इसमें वार्ड 4, 9, 10, 12, 16,19, 32, 33 शामिल हैं। चरोदा निगम में सबसे कम दो राउंड होंगे। इसमें वार्ड 6,10, 15, 21, 33, 36, 37 और 38 वार्ड शामिल हैं।





और भी पढ़े : जिले में अच्छी बारिस होने से किसानों में प्रसन्नता व्याप्त

जीत के बाद प्रत्याशियों को सर्टिफिकेट होंगे जारी





और भी पढ़े : थाना सोमनी को पुराने प्रकरण के निराकरण में मिली सफलता

जीतने वाले प्रत्याशियों को सर्टिफिकेट भी देने की व्यवस्था मतगणना केंद्र में की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी खेमलाल वर्मा ने बताया कि जीतने वाले प्रत्याशियों को रिटर्निंग अफसर सर्टिफिकेट वितरण भी शुरू कर देंगे। मतगणना परिसर के भीतर प्रत्याशियों को विजयी जुलूस नहीं निकाल सकेंगे। इसे लेकर क्षेत्र को प्रतिबंधित किया गया है।





और भी पढ़े : कांग्रेस की सरकार के खिलाफ भाजपा का जेल भरो आंदोलन 16 मई को

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link