• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
छत्तीसगढ़ में फिर से होगी बारिश
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 26 दिसम्बर 2021,  03:16 PM IST

27 से 30 दिसंबर तक बरसात की संभावना, सरगुजा और लगे जिलों में ओले गिरने की भी चेतावनी

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया, 27 दिसम्बर की देर रात प्रदेश के एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बहुत हल्की वर्षा हो सकती है। अगले दिन यानी 28 दिसम्बर को प्रदेश के उत्तरी भाग के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है। वहीं मध्य क्षेत्र के पश्चिमी भाग में एक दो स्थानों में हल्की वर्षा होने की सम्भावना बन रही है। यह क्रम 29 दिसम्बर को भी जारी रहेगा। इस दिन प्रदेश के सरगुजा संभाग और बिलासपुर सम्भाग के अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है।





और भी पढ़े : पुलिस की कहानी सवालों के घेरे में

दुर्ग और रायपुर संभाग के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है। बस्तर संभाग के उत्तरी भाग में भी एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने की सम्भावना है। मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में एक दो स्थानों पर ओले गिरने की चेतावनी भी जारी की है।





और भी पढ़े : अब तक युवक और 4 नाबालिग पकड़े गए

30 दिसम्बर को मौसम खुलना शुरू हो जाएगा। कुछ क्षेत्रों में बादल छाये रह सकते हैं। इसकी वजह से कहीं-कहीं हल्की बरसात हाेगी। प्रदेश में धान खरीदी की प्रक्रिया जारी है। ऐसे में यह बरसात किसानों और सरकार दोनों पर भारी पड़ सकती है। खरीदी व्यवस्था में लगे अधिकारियाें को धान को भीगने से बचाने का उपाय पहले से करना होगा।





और भी पढ़े : BSP उत्पादों पर अब स्मार्ट टैगिंग

बेहद ठंडी होगी 31 दिसम्बर की रात





और भी पढ़े : भतीजा-भतीजी के रंग म रंगा गे भूपेश कका

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया, बरसात की वजह से दिन के तापमान में गिरावट आएगी। इससे ठंड का एहसास बढ़ेगा। 31 दिसम्बर को जब मौसम साफ होगा तब दिन का तापमान बढ़ेगा। लेकिन रात सामान्य से अधिक ठंडी हो जाएगी। न्यूनतम तापमान में गिरावट कुछ दिन बनी रहेगी। यानी नववर्ष के स्वागत की तैयारियों में ठंड से बचने के उपाय भी शामिल करने होंगे।





और भी पढ़े :

आज ऐसा है प्रमुख केंद्रों का तापमान





और भी पढ़े : सुकमा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़

रायपुर





और भी पढ़े : गांवों की अर्थव्यवस्था मजबूत होने से उद्योग एवं व्यापार को भी फायदा हुआ

15.2

बिलासपुर





और भी पढ़े : मीडिया के साथियों के हर सुख-दुख में हम उनके साथ खड़े हैं : श्री भूपेश बघेल

13.4

पेण्ड्रा रोड





और भी पढ़े : ट्रस्ट पर मंदिरों को खरीदकर तोड़ने का आरोप

10.7

अम्बिकापुर





और भी पढ़े : I.N.D.I.A का चेहरा बनने की होड़ से आगे निकल गए नीतीश कुमार

10

जगदलपुर





और भी पढ़े : कोरोना से मौतों की संख्या सात गुना तक ज्यादा होने का दावा सरकार ने नकारा
14

दुर्ग





और भी पढ़े :

10.2

राजनांदगांव





और भी पढ़े : दिन में साथी कर रहे थे छेड़खानी

14.7

जशपुर (डुमरबहार)





और भी पढ़े : 264 साल पहले देश में पहली बार जारी किया गया था 1 रुपए का सिक्का

10.5

बलरामपुर





और भी पढ़े : बेमेतरा के सरकारी स्कूल में 23 बच्चे पॉजिटिव

7.7

कल तक बढ़ी रहेगी गर्मी





और भी पढ़े : वैक्सीन मिक्स डोज पर होगी स्टडी

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक प्रदेश में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन बंद हो गया है। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ में दक्षिण से नमी युक्त अपेक्षाकृत गर्म हवा आ रही है। इसकी वजह से प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि का ट्रेंड जारी है। प्रदेश में 26 और 27 दिसंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा।





और भी पढ़े : ऑनलाइन ठगी

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link