• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
बिलासपुर में कार ने 4 लोगों को रौंदा
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 26 दिसम्बर 2021,  05:38 PM IST

पहिए के नीचे दबकर 2 की मौके पर मौत, एक ने इलाज के दौरान तोड़ दिया दम

TI फैजुल शाह को शनिवार की रात करीब 10 बजे सूचना मिली कि सिरगिट्‌टी के अभिलाषा परिसर में तेज रफ्तार कार ने कुछ युवकों को टक्कर मार दी है। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। इस दौरान चार युवक मौके पर खून से लथपथ पड़े थे। वहीं कार भी सड़क किनारे क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी थी। दो युवक कार के पहिए के नीचे बदहवास पड़े थे और उनकी मौत हो गई थी।





और भी पढ़े : छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले टीचर के खिलाफ एक्शन

एक की इलाज के दौरान हुई मौत





और भी पढ़े : आईआईटी भिलाई के पीएचडी स्कॉलर का एसटीईपी-आईसीटीपी के तहत अंतर्राष्ट्रीय फेलोशिप के लिए चयन

इधर, पुलिस ने दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां एक युवक की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक को CIMS में भर्ती कराया गया है। सभी युवक उत्तरप्रदेश के रहने वाले थे और यहां वाहन चलाने का काम करते थे।





और भी पढ़े : शहीद भगत सिंह को याद कर उनके बताए

पुलिस के अनुसार घटना अभिलाषा परिसर के अंदर की है। तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रहे चार युवकों को रौंद दिया था। इस हादसे के बाद अनियंत्रित कार सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसी थी। आरोपी चालक व उसके साथी क्षतिग्रस्त कार को और गंभीर रूप से घायल युवकों को छोड़कर भाग निकले थे। पुलिस ने कार CG 10 AC 8777 के मालिक की जानकारी निकाल उसे गिरफ्तार कर लिया है।





और भी पढ़े : खैरागढ़ में मतगणना आज

इनकी हुई मौत





और भी पढ़े : कृषि विभाग में निकली भर्ती

हादसे में उत्तरप्रदेश के खरखा जिले के रहने वाले बीरेश कुमार सिंह (45), मनोज कुमार सिंह (35) और रमेश (35) की मौत हुई है। रमेश मथुरा जिले का रहने वाला था। वहीं सुमित सिंह (35) गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। सुमित सिंह घटना में मारे गए मनोज सिंह का भाई है।





और भी पढ़े : सचिन पायलट समर्थकों को मिलेगी सत्ता की फ्लाइट?

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link