• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
मुंगेली
सैंडलकांड वाली महिला नेत्री पर केस
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 26 दिसम्बर 2021,  05:46 PM IST

पति के खिलाफ भी दर्ज हुआ मामला; सैंडल लेकर IAS अफसर को मारने दौड़ीं थीं जिपं सदस्य

दरअसल, मामला 23 दिसंबर का है। जब जिला पंचायत सदस्य लैला ननकू भिखारी जिला पंचायत के सीईओ और आईएएस अफसर रोहित व्यास को सैंडल लेकर मारने के लिए दौड़ीं थीं। उन्होंने अफसर पर जातिगत टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। घटना के बाद दोनों ने एक दूसरे खिलाफ पुलिस से शिकायत की थी।





और भी पढ़े : ओवरब्रिज के शुरू होने से यातायात भार में आयेगी 50 फीसदी की कमी:- कलेक्टर

वहीं पूरी घटना को लेकर आईएएस एसोसिएशन ने भी नाराजगी जाहिर की थी। शुक्रवार को जिलेभर के अधिकारियों ने महिला नेत्री के खिलाफ एसपी और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था। अधिकारियों ने साफ शब्दों में कह दिया था यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वे सोमवार से आंदोलन पर रहेंगे। जिला पंचायत सदस्य ने इसे लेकर मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा था। मामला दर्ज होने के बाद अब कलेक्टर ने अधिकारियों से अपील की है कि वह आंदोलन नहीं करें।





और भी पढ़े : एसएमएस-2 में क्रेन की चपेट में आए

ये है मामला





और भी पढ़े : ग्राम कपसदा में मनाया गया जनपद स्तरीय माटी पूजन दिवस

गुरुवार को मुंगेली जिला पंचायत सीईओ रोहित व्यास के साथ महिला जिला पंचायत सदस्य लैला ननकू भिखारी का विवाद हो गया था। इस दौरान लैला IAS अफसर रोहित व्यास को सैंडल से मारने के लिए दौड़ पड़ी थी। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। पूरे मामले पर दोनों पक्ष ने पुलिस में शिकायत कर दी थी।





और भी पढ़े : नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु आवेदन अब 21 मई तक आमंत्रित

दरअसल, जिला पंचायत सदस्य लैला ननकू को क्षेत्र के विकास कार्य के लिए कुछ राशि स्वीकृत करवानी थी। लैला का दावा है कि अफसर जिला पंचायत सीईओ रोहित व्यास उसे अक्सर टाल दिया करते थे। प्रभारी मंत्री से मिलने को कह दिया करते थे। गुरुवार को जब मिलने पहुंची थी, तो अफसर ने बहस की। कहा तुम इस जाति की हो इस वजह से तुम लोग नहीं सुधर सकते। इतना सुनकर लैला ने सैंडल उतारकर हाथ में ले लिया। अफसर ने जब दूर हटकर पुलिस को फोन लगाने की बात कही तो महिला नेत्री ने चुनौती दी कि बुला लें जिसे बुलाना है।





और भी पढ़े : हाथियों के दल ने खेतों में धान की खड़ी

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link