• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
महामारी नियंत्रण विभाग का सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 28 दिसम्बर 2021,  02:07 PM IST

विदेश यात्रा की जानकारी छिपाने वालों पर पुलिस करेगी सख्ती, 268 लोग गायब

बार-बार सूचना जारी करने के बावजूद इतने यात्रियों ने अब तक न तो स्वास्थ्य विभाग को अपने लोकेशन की जानकारी दी और न ही खुद अस्पताल पहुंचकर टेस्ट करवाया है। स्वास्थ्य विभाग ने अब ऐसे लोगों की तलाश के लिए आम लोगों की भी मदद मांगी है। विभाग की ओर से हेल्पलाइन नंबर 104 और कोरोना वॉर रूम का फोन नंबर 0771-2235091 जारी किया गया है। विदेश से लौटने वालों की कोई भी फोन पर सूचना दे सकता है। स्वास्थ्य विभाग के महामारी नियंत्रण डायरेक्टर डॉ. सुभाष मिश्रा के मुताबिक महामारी अधिनियम अभी पूरी तरह प्रभावी है। संक्रमण को फैलने से रोकना विभाग का मकसद है। विदेश यात्रा की जानकारी छिपाकर क्वारेंटाइन पीरियड पूरा नहीं करने वाले लोगों पर इसी अधिनियम के तहत एफआईआर और दूसरी कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।





और भी पढ़े : कई विधाओं में देखी महारत

2812 से अधिक यात्री लौटे
प्रदेश में अब तक 2812 से अधिक मुसाफिर विदेश से लौटे हैं। इनमें से 1218 से अधिक का क्वारेंटाइन पीरियड पूरा हो चुका है। अभी तक विदेश यात्रा करने वाले आठ लोगों के सैंपल जीनोम जांच के लिए भेजे गए हैं। जिनमें से केवल 3 की रिपोर्ट ही आई है, तीनों में ओमिक्रॉन वैरिएंट नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग की कांटेक्ट ट्रेसिंग में जिन लोगों का पता नहीं चल पा रहा है, उनकी तलाश पुलिस ने भी शुरू कर दी है। उनके बारे में दिल्ली से भी जानकारी मांगी गई है। मोबाइल नंबर और घर का पता ट्रेस किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के अनुसार बहुत से लोग जानबूझकर विदेश यात्रा के बारे में सही जानकारी नहीं दे रहे हैं। उनका ऐसा करना पूरे प्रदेश में संक्रमण फैलाव के लिहाज से खतरनाक हो सकता है।





और भी पढ़े : बिलासपुर में पीछे से आ रही पिकअप ने ब्रेक लगाया

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link