• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
कोरिया
कांग्रेस को लगा जोर का झटका
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 1 जनवरी 2022,  02:10 PM IST

बैकुंठपुर में बहुमत के बाद भी नहीं बना नगर पालिका अध्यक्ष, टाई के बाद बीजेपी को मिली जीत

23 नवंबर को कोरिया जिले के बैकुंठपुर नगर पालिका के परिणाम घोषित किए गए थे, जिसके बाद अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन शनिवार को हुए। शनिवार को ही परिणाम जारी कर दिए गए, लेकिन जो परिणाम आए उसके बाद कांग्रेसी भी हैरान रह गए।





और भी पढ़े : निरीक्षण:पीओपी की प्रतिमा बेचने पर होगी कार्रवाई

टाई के बाद बीजेपी के पक्ष में गया फैसला





और भी पढ़े : निगमायुक्त ने दी हिदायत:

अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस ने साधना जायसवाल को उम्मीदवार बनाया था। वहीं बीजेपी ने नविता शिवहरे को मैदान में उतारा था। शनिवार को जब परिणाम आए तो दोनों को 10'0 वोट मिले। मुकाबला टाई हो गया। फिर फैसला पर्ची निकालकर किया गया। जिसमें बीजेपी प्रत्याशी नविता शिवहरे को जीत मिली है। नविता वार्ड नंबर 12 से पार्षद चुनी गई हैं।





और भी पढ़े : जिले के प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत ने कलेक्टर को बलौदाबाजार जिले के पूर्व कलेक्टर के रूप में हेलमेट जागरूकता अभियान के तहत ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड में नाम दर्ज कराने के लिए किया सम्मानित

कांग्रेस की मुर्शरत जहां ने की क्रॉस वोटिंग





और भी पढ़े : 5

बताया जा रहा है कि वार्ड नंबर 11 से मुर्शरत जहां कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीत कर आई थीं। इसीलिए उनके पति आफताब अहमद की मांग थी कि कांग्रेस मुर्शरत जहां को ही नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतारे। मगर कांग्रेस ने साधना जायसवाल को मैदान में उतार दिया। इसी बात से नाराज मुर्शरत जहां ने आखिर समय में बगावत कर दी और क्रॉस वोटिंग की।





और भी पढ़े : 000mAh बैटरी और ट्रिपल कैमरे वाला Oppo A16 लॉन्च

नतीजा ये रहा कि कांग्रेस के पक्ष में सिर्फ 10 वोट ही पड़े। यह भी बताया गया है कि आफताब ने चुनाव के कुछ दिन पहले ही कांग्रेस जिला अध्यक्ष नजीर अजहर से भी मुलाकात की थी और मुर्शरत को उम्मीदवार बनाने की मांग की थी। इसके बावजूद कांग्रेस पदाधिकारियों ने अपना फैसला नहीं बदला।





और भी पढ़े :

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी





और भी पढ़े : शिक्षा के अधिकार के तहत छात्रों का पंजीयन आवेदन 6 मार्च से शुरू

इधर, जब शनिवार को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुए और परिणाम आए तो कांग्रेस कार्यकर्ता वहीं नारेबाजी करने लगे। उन्होंने कांग्रेस जिला अध्यक्ष नजीर अजहर के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। फिलहाल इस पर अभी कांग्रेस के किसी सीनियर नेता का बयान सामने नहीं आया है। बैकुंठपुर नगर पालिका में इससे पहले कांग्रेस का ही कब्जा था।





और भी पढ़े : बिलासपुर में AAI पुतला दहन

चरचा में कांग्रेस की नगर पालिका अध्यक्ष चुनी गईं





और भी पढ़े : शहर को हरियाली की दिशा में जिला प्रशासन की पहल:

कोरिया के बैकुंठपुर नगर पालिका के अलावा चरचा नगर पालिका के अध्यक्ष के लिए मतदान हुआ। यहां कांग्रेस की लालमुनी यादव ने बीजेपी के अरुण कुमार जायसवाल को हरा दिया। कांग्रेस को यहां 10 वोट और बीजेपी को 05 मिले। चुनाव परिणामों में कांग्रेस ने यहां 08 पार्षद, बीजेपी के 05 और 2 निर्दलीय पार्षद चुनाव जीतकर आए थे।





और भी पढ़े : नोट बांटते नेताजी का VIDEO आया सामने

 





और भी पढ़े : टोक्यो ओलिंपिक: टेबल टेनिस में मनिका भारत की बड़ी उम्मीद

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link