• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
पहाड़ों के बीच बादल
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 3 जनवरी 2022,  12:52 PM IST

एक दिन में 15.5 डिग्री से 13 डिग्री पर पहुंचा पारा, छाई धुंध उत्तरी ठंडी हवा के कारण गिरा न्यूनतम तापमान

बादलों के छंटने के बाद अब फिर से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होनी शुरू हो गई है। रविवार को दिन का न्यूनतम तापमान हालांकि सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा, लेकिन शनिवार की अपेक्षा तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा बताते हैं कि उत्तरी ठंडी हवा के कारण फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों में 3 से 4 डिग्री की गिरावट की संभावना जताई थी, लेकिन रविवार को मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान में न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री तक की बढ़ोतरी होने के आसार जताए जा रहे हैं। साथ ही कोहरा छाने की संभावना भी बनी हुई है।





और भी पढ़े : हमारे नेता #जितेंद्रउदयमुदलियार जी के द्वारा प्रभारी मंत्री के जन्मदिन पर वृद्धा आश्रम में फल वितरण किया गया

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link