• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
जामुल के नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली शपथ
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 7 जनवरी 2022,  12:44 PM IST

कुछ देर में अध्यक्ष पद के लिए होगा मतदान; BJPबहुमत में, रेखराम बंछोर दावेदार

वर्तमान स्थिति को देखते हुए भाजपा दो बार पालिका अध्यक्ष रह चुके वरिष्ठ नेता रेखराम बंछोर प्रबल दावेदार हैं। इसके साथ ही अध्यक्ष पद की मांग कर रहे ईश्वर ठाकुर को उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है। इनके अलावा भाजपा से दीपक गुप्ता और कविता बिस्वाल का नाम भी सामने आ रहा है।





और भी पढ़े : मात्र 9 रुपये में बुक करेCylinder Paytm se

कांग्रेस से दावेदारों की बात करें तो जामुल की पूर्व पालिका अध्यक्ष सरोजनी चंद्राकर स्वत: दावेदार हैं। उनके अलावा सबिहा करीम खान हैं। ये मंत्री गुरु रुद्रकुमार की पहली पसंद हैं। इसके अलावा साहू समाज से रामदुलार साहू (गुल्ली) का नाम भी सामने आ रहा है। कांग्रेस को लग रहा है कि वह यहां भी बहुमत ला सकती है। इसके लिए जोड़तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है।





और भी पढ़े : छत्तीसगढ़ और गढ़चिरौली में नक्सलियों का 5 जून को बंद

तय कार्यक्रम के तहत जामुल नगर पालिका के 20 वार्डों से निर्वाचित होकर आए नव निर्वाचित पार्षद शुक्रवार सुबह 10 बजे शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होकर अपने पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। जामुल नगर पालिका में इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके बाद सभी पार्षद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव मतदान करके करेंगे।





और भी पढ़े : यातायात पुलिस ने ओव्हर स्पीड एवं बिना सीट बेल्ट लगाये वाहन चालकों पर की कार्यवाही

जामुल नगर पालिका के पार्षदों में भाजपा के 10, कांग्रेस के 5, जोगी कांग्रेस का एक और 4 निर्दलीय शामिल हैं। 4 निर्दलीय में 4 ने भाजपा और तो वहीं एक ने कांग्रेस में समर्थन दे दिया है। अब एक निर्दलीय और जोगी कांग्रेस को भी कांग्रेस में मिलाने की रणनीति चल रही है। इन दो को मिलाने के बाद भी कांग्रेस बहुमत से दूर है।





और भी पढ़े : डेढ़ करोड़ लागत के विकास कार्यों का भूमि पूजन आज

हालांकि कांग्रेस यह दावा कर रही है उनके पास 8 पार्षद हो चुके हैं और भाजपा से क्रॉस वोटिंग करवाकर वह बहुमत को पा लेंगे। वहीं भाजपा पहले से ही बहुमत से एक अधिक पार्षदों का दल लेकर अज्ञातवास पर घूम रही है।





और भी पढ़े : कोरोना से जंग जारी

वरिष्ठ के नाम पर लग सकती है मुहर





और भी पढ़े : जिले में गुरूवार टीकावार के अंतर्गत सघन कोरोना टीकाकरण

नव निर्वाचित भाजपा पार्षद दल में लेखराम बंछोर सबसे वरिष्ठ और अनुभवी है। साथ ही दो बार पालिका अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इस लिए इनके नाम पर मुहर लगने की सबसे प्रबल संभावना है। संगठन भी अनुभवी को पहले स्थान पर रखा है वहीं दूसरे दल ईश्वर सिंह ठाकुर को शांत करने के लिए भाजपा उन्हें उपाध्यक्ष का पद दे सकती है।





और भी पढ़े : प्लास्टिक चांवल मिलाने की शिकायत की खाद्य विभाग के अधिकारियों ने की राइस मिल औरई की जांच

इस कारण से बंछोर का विरोध





और भी पढ़े : एडल्ट ऐप के CEO विभु अग्रवाल पर 28 साल की महिला से छेड़छाड़ का आरोप

जामुल से भाजपा के 10 पार्षद हैं। भाजपा से रेखराम बंछोर अध्यक्ष पद के लिए काफी पहले से पार्टी नेताओं की पसंद हैं। अब चर्चा यह भी है कि सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय तो बंछोर के पक्ष में हैं, लेकिन सांसद सरोज पांडेय की राय उनसे कुछ अलग है। यदि ऐसा हुआ तो रेखराम बंछोर के लिए राह आसान नहीं होगी। हालांकि ज्यादातर विजयी भाजपा पार्षद उनके पक्ष में बताए जा रहे हैं। कुछ यह तक कह रहे हैं कि अगर रेखराम बंछोर को टिकट नहीं मिली तो वह क्रॉस वोटिंग करेंगे।





और भी पढ़े : मुंबई में मामला दर्ज

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link