• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
गद्दार कमलू के बहन से थे संबंध इसलिए मारा
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 9 जनवरी 2022,  01:08 PM IST

जनअदालत लगाकर हत्या करने के बाद नक्सलियों ने जारी किया पत्र, कहा- भाई-बहन कर रहे थे पुलिस की मुखबिरी

गुरुवार रात को नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर युवक-युवती की हत्या की थी। बाद में पता चला था कि दोनों की हत्या प्रेम संबंध के चलते की गई थी। दोनों के हार्डकोर नक्सली होने की बात भी सामने आई थी। अब नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर उन पर कई आरोप भी लगाए हैं।





और भी पढ़े : निःशुल्क आयुष्मान कार्ड अब 30 सितम्बर तक बनाया जा सकेगा

माओवादियों ने कहा कि, कमलू पुनेम पुसनार इलाके का मिलिशिया कमांडर था। 2018 से वह पुलिस का मुखबिर बनकर काम कर रहा था। पुलिस ने कमलू को 10 हजार रुपए भी दिए थे। कमलू ने पुसनार, मेटटापाड़, बुरजी इन गांवों में पुलिस से हमला करवाया था। 29 दिसंबर को कमलू अपनी बहन के साथ आत्मसमर्पण करने जा रहा था। जिसे जनता ने पकड़ लिया। माओवादियों ने कहा कि एक महिला समेत 3 ग्रामीणों की हत्या करने का दावा यह पुलिस का षड्यंत्र है। आदिवासियों का दमन करने के लिए गोपनीय सैनिकों से अंदरूनी गांव में नेटवर्क बनाने का काम किया जा रहा है।





और भी पढ़े : महिला एवं बाल विकास विभाग सचिव ने सुपोषण केन्द्रों का लिया जायजा

बस्तर IG ने यह कहा था
गुरुवार की रात जन अदालत लगाकर नक्सलियों ने जिस युवक-युवती की हत्या की थी वे दोनों के हार्डकोर नक्सली होने का दावा बस्तर के IG सुंदरराज पी ने किया था। IG ने बताया था कि दोनों को माओवाद संगठन में रहते हुए प्रेम हुआ था। जो सरेंडर कर अपना घर बसाना चाहते थे। लेकिन नक्सलियों को इसकी भनक लगी और उन्होंने मिलिशिया कमांडर कमलू पुनेम एवं मिलिशिया सदस्य मंगी पुनेम को मौत की सजा दे दी।





और भी पढ़े : कोरोना के बीते दो लहर में महाराष्ट्र बार्डर जिले सहित पूरे प्रदेश के लिए बड़ी चुनौती रहा है। इस हिस्से से बड़ी संख्या में पॉजिटिव मामले जिले में दाखिल हुए। इसके बाद बार्डर को सील कर जांच शुरू की गई। तीसरी लहर से निबटने भी यही रास्ता अपना गया है। लेकिन अब तक महाराष्ट्र बार्डर पर राहत की रिपोर्ट सामने आ रही है।

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link