• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
बालोद
10 साल में पहली बार यह स्थिति
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 11 जनवरी 2022,  12:29 PM IST

जनवरी के दूसरे सप्ताह जिले में 49.1 मिमी बारिश, 138 केंद्रों में धान की खरीदी बंद; धान तिरपाल के भरोसे

सोमवार को भी सुबह से शाम तक रुक-रुककर बारिश होती रही। जिसका रिकॉर्ड मंगलवार को दर्ज किया जाएगा। साल व माह अलग-अलग लेकिन पूस मास में ही दूसरी बार झमाझम बारिश होना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। दोपहर 12 बजे अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहा। इस दौरान 5 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। वहीं नमी की मात्रा 74 फीसदी रही। 5 घंटे बाद स्थिति बदली लेकिन अंतर सामान्य रहा। शाम 5 बजे अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहा। इस दौरान 3 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। वहीं नमी की मात्रा 72 फीसदी रही। फिलहाल ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।





और भी पढ़े : महिलाओं के मान-सम्मान से ही होती है हमारी सभ्यता एवं संस्कृति की पहचान:मुख्यमंत्री श्री बघेल

मौसम खुलने का इंतजार, फिर शुरू होगी धान खरीदी
नोडल अफसर एसके वैदे ने बताया कि बारिश से सोमवार को जिले के138 केंद्रों में धान खरीदी नहीं ह़ुई। अब आगे मौसम खुलने और जमीन सूखने का इंतजार है। ऐसी स्थिति कब तक आएगी,यह अभी बता पाना संभव नहीं है। डीएमओ राहुल कुमार ने बताया कि कुसुमकसा केंद्र में धान सुरक्षित है। पानी जाम होने की शिकायत मिली है। जिसका निराकरण जल्द किया जाएगा। अब तक 37 लाख 86 हजार क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। जिसमें से 16 लाख 50 हजार क्विंटल धान का परिवहन हो चुका है। 21 लाख क्विंटल धान का उठाव भी जल्द किया जाएगा। जो वर्तमान में केंद्रों में सुरक्षित है।





और भी पढ़े : नागरिकता सर्टिफिकेट

बारिश से दलहन-तिलहन फसल को होगा नुकसान
कृषि विभाग के उप संचालक नागेश्वर लाल ने बताया कि बारिश की वजह से दलहन तिलहन फसल जैसे तिवड़ा, चना, गेहूूं को नुकसान होने की संभावना है, क्योंकि इन फसलों को धान की तुलना में कम पानी की जरूरत पड़ती है। अभी हो रही बारिश से जिन खेतों में पानी का भराव होगा उस हालात में नुकसान होगा। जहां पानी निकासी की सुविधा है वहां ज्यादा नुकसान नहीं होगा। साग सब्जियों को भी नुकसान होगा।





और भी पढ़े : Alert! अंदर से पीड़ा में है आपका शरीर

जानिए, ऐसी स्थिति क्यों बनी
बारिश इसलिए क्योंकि: 
दो द्रोणिका व एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा सक्रिय होने से बारिश हुई। चक्रवात उत्तर हरियाणा के ऊपर व द्रोणिका महाराष्ट्र तक विस्तारित है।
दिनभर बादल छाए रहे क्योंकि: उत्तर के बजाय पूर्व व दक्षिण दिशा से नमीयुक्त हवा आ रही है। ओडिशा से ज्यादा नमी आ रही है। इसलिए दिनभर बादल छाए रहे।
ठिठुरन इसलिए क्योंकि: अधिकतम तापमान 23 डिग्री व न्यूनतम तापमान16डिग्री रहा। रविवार की तुलना में अधिकतम तापमान 4 डिग्री और न्यूनतम एक डिग्री कम रहा।





और भी पढ़े : दे रहा है बीमार होने के ये 8 वॉर्निंग संकेत

3 सिस्टम सक्रिय, अगले 3 दिन भी बारिश की संभावना
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि अभी तक तीन सिस्टम सक्रिय है। इससेे अगले तीन दिन तक बारिश के आसार है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान स्थिर रहने या कम होने की संभावना है।





और भी पढ़े : दान के जमा किए 33 हजार चोरी

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link