• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
दो बहनों का विवाद साबित हुआ जानलेवा
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 12 जनवरी 2022,  11:33 AM IST

बड़ी बहन ने डांटा तो 12वीं में पढ़ रही छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी

जामुल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घासीदास नगर जामुल निवासी जानकी विश्वकर्मा (21वर्ष) 12वीं में पढा़ई कर रही है। उसके माता पिता दोनों का निधन हो गया है। बड़ी बहन ने ही जानकी का पालन पोषण और सारी जिम्मेदारी निभाई। दोनों बहनें एक साथ रहती थीं। दोनों के बीच काफी प्यार था। सोमवार शाम को जानकी की बड़ी बहन काम से घर लौटी थी। अचानक ही दोनों बहनों में किसी बात को लेकर झगड़ा होने लगा। इसके बाद बड़ी बहन ने जानकी को डांट दिया। डांट खाकर जानकी वहां से उठकर अपने कमरे में सोने के लिए चली गई। कुछ देर बाद बड़ी बहन ने उसे आवाज लगाई तो जानकारी नहीं बोली। इससे बड़ी बहन ने खिड़की से झांक कर देखा तो जानकी फांसी पर लटकी हुई थी।





और भी पढ़े : फांसी से लटका मिला महिला का शव

पुलिस कर रही मामले की जांच





और भी पढ़े : कोविड उपचार हेतु अस्पतालों में बिस्तर आरक्षित

मंगलवार को पुलिस ने शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम के लिए भेजा। अब पुलिस यह जानकारी जुटा रही है कि आखिर युवती ने आत्महत्या क्यों की। दो बहनों के झगड़े में आखिर ऐसी क्या बाद हो गई कि छोटी बहन ने इतना बड़ा कदम उठा लिया। क्या आत्महत्या के पीछे की वजह एक छोटा सा झगड़ा ही है या फिर और कुछ। इन सभी सवालों का पता करने के लिए पुलिस ने मर्ग कायम कर जानकारी के परिजनों और दोस्तों से पूछताछ करना शुरू कर दिया है।





और भी पढ़े : मिली सुविधा

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link