• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
डाटा डिकोड
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 17 जनवरी 2022,  11:37 AM IST

दूसरी लहर के 20 दिन: 4881 मरीज, 564 भर्ती, 82 मौत; तीसरी लहर के 20 दिन: 6092 मरीज, 270 भर्ती, 5 मौत

उसके बाद 27 दिसबंर से शुरू हुई तीसरी लहर के 20 दिन में 270 मरीज भर्ती हुए और मौत सिर्फ 5 की हुई है। इसमें भी 197 मरीजों को अस्पतालों से छुट्‌टी हो गई है। इस प्रकार तीसरी लहर के 20 दिन में दूसरी लहर से 24% तेज संक्रमण फैला है। जबकि आधे ही मरीज अस्पतालों में भर्ती हुए हैं और मौत भी 16 गुना कम हुई है। रोज मिलने वाले नए मरीजों के अनुसार देखें तो दूसरी लहर के 20 दिन में 4881 मरीज मिले थे। तीसरी लहर के 20 दिन में यह संख्या 6092 हो गई है। इस लिहाल से लोगों के लिए कुछ राहत की भी बात है। वर्तमान में चल रही कोरोना लहर में संक्रमित लोगों की स्थिति गंभीर नहीं हो रही, ज्यादातर मरीज घरों में ही स्वस्थ हो रहे।





और भी पढ़े : 8 अगस्त को सावन सोमवार और एकादशी

होम आइसोलेशन के अनुसार जानिए, तीन लहरों के 20 दिन





और भी पढ़े : Forest Guard Recruitment 2022: फॉरेस्ट गार्ड समेत अन्य पदों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

पहली लहर, एक भी मरीज होम आइसोलेशन में नहीं रहा
25 मार्च 2020 को जिले में पहला कोरोना मरीज खुर्सीपार में मिला था। यह सूचना फैलते ही पूरी खुर्सीपार में लोग अपने घरों में दुबक गए थे। सितंबर में इस लहर का पीक आया और उससे पहले तक किसी मरीज को होम आइसोलेशन में रखने की इजाजत नहीं थी। इसलिए 20 दिनों में कोई भी होम आइसोलेशन में नहीं रहा।





और भी पढ़े : यहां जानें आवश्यक योग्यता

दूसरी लहर, 605 मरीज होम आइसोलेशन में रिकवर
पहली लहर का पीक आते-आते जिले में होम आइसोलेशन की इजाजत मिल गई थी। इसलिए दूसरी लहर के आते ही कम लक्षण वाले केस होम आइसोलेशन में रखना शुरू हो गए थे। शुरुआती 20 दिन में 605 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया था। डे-केयर में डॉक्टरों की निगरानी से ही सभी स्वस्थ्य हो गए।





और भी पढ़े : 25 से ज्यादा कर्मचारी हुए पॉजिटिव

तीसरी लहर, इस बार घरों में रहकर 995 मरीज ठीक हुए
27 दिसंबर से तीसरी लहर की शुरुआत हुई है। 20 दिन में जिले में कुल 6092 मरीज मिले हैं। शनिवार तक 1192 मरीजों की रिकवरी हुई है। इनमें 995 मरीज होम आइसोलेशन में और 197 अस्पतालों में भर्ती होने के बाद रिकवर हुए हैं। तीसरी लहर में होम आइसोलेशन में रिकवर होने वालों की संख्या ज्यादा है।





और भी पढ़े : प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम

मरीज कम मिले, लेकिन संक्रमण दर 7% बढ़ी
रविवार को नए मरीजों की संख्या कम जरूर रही, लेकिन संक्रमण दर 7% बढ़ गई है। रविवार को कुल 2277 सैंपलों की जांच करने पर 522 के संक्रमित मिलने से संक्रमण दर 23% आई है। एक दिन पहले शनिवार को यह 16% आई थी। आंकड़ों में हर दूसरे दिन बदलाव हो रहा है। हालांकि रविवार को कम ही मरीज मिले।





और भी पढ़े : 6 किमी तक निकाली पैदल यात्रा

संक्रमितों में 59% पुरुष, 41% महिलांए मिल रहे
रोज मिलने वाल नए मरीजों में करीब 60% पुरुष और शेष 40 % महिलाएं हैं। तीसरी लहर की शुरुआत से यह पुरुष और महिलाओं के बीच फैल रहे संक्रमण का ऐसा अनुपात बना हुआ है। सोमवार को मिले कुल 522 नए मरीजों में 309 पुरुष अौर 213 महिलाएं हैं। 18 से कम आयु वाले 7% हैं।





और भी पढ़े : सांसद बोले - मोदी जी ने देश को बेचा है

इधर.. रविवार को 522 नए मरीज मिले, 686 की रिकवरी हुई, एक की मौत
रविवार को जिले में 522 नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों में आम व्यक्तियों के अलावा सीआईएसएफ के जवान और हेल्थ वर्कर भी शामिल हैं। लगातार दूसरे दिन मिले नए मरीजों से ज्यादा 686 मरीजों की रिकवरी हुई है। इनके साथ ही एक कोरोना मरीज ने दौरान इलाज दम भी तोड़ दिया है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या अब 4775 हो गए हैं। नए मरीजों से अब तक मिले कुल मरीजों की संख्या 103711 हो गई है। इसमें 97126 मरीजों की रिकवरी और 1811 ने दम तोड़ दिया है। रविवार को हुई एक मौत शामिल है।





और भी पढ़े : अडानी समूह की NDTV अधिग्रहण डील में नया ट्विस्ट

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link