• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
वैक्सीनेशन का 1 साल पूरा
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 17 जनवरी 2022,  11:54 AM IST

71 % लोगों का वैक्सीनेशन हुआ पूरा, 100% को लगा दी गई पहली डोज, 78 % बच्चे को भी लगा सुरक्षा कवच

45-59 वर्ष में लक्ष्य से 32 % ज्यादा का किया गया वैक्सीनेशन
जिले के हर वर्ग में अबतक जहां 71 % वैक्सीनेशन हो पाया है‌। वहीं 45 से 49 वर्ष आयु वर्ग में जिले के लक्ष्य से 32 % ज्यादा लोगों ने वैक्सीनेशन कंप्लीट कर लिया है। इस वर्ग में 203019 का लक्ष्य रखा गया था। 268503 ने दोनों डोज लगवा ली है।





और भी पढ़े : भारतीय कला एवं संगीत की समृद्धशाली संस्कृति को संरक्षित करें और आगे बढ़ायें : राज्यपाल सुश्री उइके

हेल्थ और फ्रंट वर्कर में 4818 को पहली डोज नहीं लगी, 51327 का लक्ष्य
हेल्थ व फ्रंट वर्करों के वर्ग में जिले में कुल 51327 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था। एक वर्ष में इन दोनों वर्गों में कुल 46505 ने ही पहली डोज लगवाई है। तय लक्ष्य अनुसार इस वर्ग में अभी 4818 पहली खुराक से भी वंचित है। दोनों डोज लगवाने





और भी पढ़े : मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान के तहत् कलेक्टर ने हितग्राहियों सहायता राशि का चेक वितरण किया

15 से 18 वर्ष आयु वर्ग में 78 % को लगाई जा चुकी वैक्सीन की पहली डोज
15 से 18 वर्ष आयु वर्ग में सोमवार तक जिले के 78 % बच्चों को वैक्सीन की पहली खुराक लग गई है। इसके लिए 411 निजी और सरकारी स्कूल के कुल 105182 बच्चों का चयन किया गया था। इनके वैक्सीनेशन के लिए 3 जनवरी से इनकी संख्या 32600 हो गई है।





और भी पढ़े : कम नहीं हो रही हैं PCB की मुश्किलें

100 % को पहली डोज, 71 % का वैक्सीनेशन हुआ कम्प्लीट
16 जनवरी 2021 से लोगों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई जा रही है। सोमवार तक 71 % लोगों को वैक्सीनेशन पूरा हो गया है। 12.44 लाख में से 8.78 लाख को जरूरी दोनों खुराक लगा दी गई है। 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग में 78 % को पहली डोज लगी है।





और भी पढ़े : प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार श्रृंखला के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर तक

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link