• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
कालीचरण पर -100चिठ्‌ठी बम-100
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 28 जनवरी 2022,  10:40 AM IST

रायपुर पुलिस को सबूत के साथ भेजा पत्र, लिखा- कालीचरण ने महिला भक्त से बनाए संबंध, वह गेरुआ वस्त्र पहने ढोंगी

ये चिट्‌ठी महिला ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, रायपुर SSP को भेजी है। इस चिट्ठी की एक प्रति देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को भी भेजकर कार्रवाई की मांग की गई है। पढ़िए रायपुर पुलिस को भेजी एक महिला की चिट्‌ठी।





और भी पढ़े : भारत समेत 85 देशों में डेल्टा वेरिएंट का कहर

महिला के खत में चौंकाने वाले दावे
रायपुर पुलिस ने महिला के नाम को गुप्त रखा है। इस चिट्ठी में महिला ने लिखा है कि- कालीचरण महाराज कोई संत नहीं बल्कि गेरुआ वस्त्र पहने हुए एक ढोंगी है। कालीचरण अपने आपको काली माता का सेवक कहता है लेकिन वास्तव में वह एक भोगी विलासी व्यक्ति है। जिसका एक मात्र धर्म सिर्फ दुखी लोगों की मदद करने के नाम पर उनसे धन प्राप्त करना और उनका दोहन करना है।





और भी पढ़े :

महिला ने लिखा है कि- वैवाहिक जीवन में परेशानी की वजह से जून 2021 में वह अकोला में कालीचरण महाराज की संपर्क में आई, इसके बाद कालीचरण महाराज के पीए ईश्वरानंद महाराज के कहने पर उन्होंने कालीचरण महाराज को 5 हजार देकर संपर्क किया। जीवन में आ रही तकलीफों के बारे में इसके बाद कालीचरण ने ऑडियो मैसेज भेजकर उपाय बताए। इसी तरह महिला से उपाय बताने के नाम पर कालीचरण महाराज और उसके पीए ईश्वरानंद ने कुल 25 हजार लिए महिला ने यह रकम पेटीएम के जरिए भेजी थी। महिला की दिलचस्पी कालीचरण में बढ़ी, तो उसने कालीचरण के दूसरे शिष्यों से कालीचरण के बारे में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया।





और भी पढ़े : मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा का जारी किया रिजल्ट

महिला से संबंध और आई लव यू
उस औरत ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि कालीचरण लोगों से तभी मिलता या बात करता था जब लोग उन्हें पैसे दिया करते थे। कालीचरण सामान्य जीवन जीने वाला कोई संत नहीं था, बल्कि पूरे ऐशो आराम से अपनी जिंदगी बिता रहा था। कालीचरण का दिल्ली में रहने वाली एक महिला से संबंध है जो खुद कालीचरण की भक्त भी है।





और भी पढ़े : कॉमनवेल्थ गेम्स- हॉकी प्लेयर आपस में भिड़े

महिला का दावा है कि लोगों से रुपए लेने और महिला से संबंध के बारे में उसने कालीचरण से पूछताछ की। तब कालीचरण ने कहा कि जीवन बिना धन के बिता पाना संभव नहीं है। इसके बाद कालीचरण ने अपने वॉट्सऐप चैट दिखाए जिसमें महिला भक्त के साथ आपत्तिजनक बातें की गई थीं। अचानक कालीचरण के वॉशरूम जाने पर महिला ने कालीचरण का फोन चेक किया जिसमें चैट के हिस्से में आई लव यू लिखा हुआ था।





और भी पढ़े : आरके विज लोक अभियोजन और SFL डायरेक्टर बनें

वॉशरूम से लौटने पर कालीचरण ने कहा कि लोग उनका आशीर्वाद लेने के लिए तरसते हैं। मोबाइल में कालीचरण ने एक तस्वीर भी महिला को दिखाई जिसमें उनका पीए ईश्वरानंद एक कम उम्र की लड़की के साथ नजर आ रहा था । कालीचरण ने कहा कि बड़े-बड़े डॉक्टर, इंजीनियर, मैनेजर पद की महिलाएं उनका सानिध्य प्राप्त करने के लिए ईश्वरानंद से जुड़कर रहती हैं। अब रायपुर की पुलिस को ये जानकारी देकर महिला ने अपने रुपए वापस मांगे हैं और कालीचरण के खिलाफ इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।





और भी पढ़े : चीतल का खाल अवैध रूप से रखने वाला आरोपी पूरण कुमार साहू उम्र 25 वर्ष साकीन किरगी गिरफ्तार

क्या करेगी रायपुर पुलिस
इस चिट्‌ठी के मिलने की बात कबूलते हुए रायपुर के SSP प्रशांत अग्रवाल ने दैनिक भास्कर को बताया कि महाराष्ट्र की महिला की ये चिट्ठी मिली है। ये पत्र उन्होंने टिकरापारा थाने की टीम को इन्वेस्टिगेशन के लिए भेजा है। रायपुर की पुलिस ने इस मामले में अब अकोला के SP से भी संपर्क किया है। वहां से भी पुलिस कालीचरण के इस मामले में जानकारी जुटा रही है। जल्द ही इस मामले में कालीचरण के खिलाफ नए सिरे से कार्रवाई शुरू हो सकती है।





और भी पढ़े : भाजपा विधायक के बेटे ने समर्थकों के साथ आरोपी को पीटा

जहां से गिरफ्तारी वहां भी थी महिलाएं
MP के छतरपुर से कालीचरण को गुरुवार सुबह पकड़ा गया था। वहां होम स्टे में ठहरे राजेश शर्मा नाम के शख्स ने बताया कि रात में बाबा 6 लोगों के साथ आया था। बाद में दो महिलाएं भी आई थीं। कालीचरण ने मास्क लगा रखा था, इसलिए लोग उसे पहचान नहीं सके। उसने यहां 103, 109 और 112 नंबर का कमरा लिया था। रायपुर की पुलिस ने यहीं पहुंचकर कालीचरण को पकड़ा, वो महिलाएं कौन थीं और अब कहां गईं ये जानकारी अब तक सामने नहीं आई है





और भी पढ़े : छत्तीसगढ़ को बड़ी राहत

7 फरवरी तक रायपुर की जेल में ही रहेगा कालीचरण
कालीचरण ने 26 दिसंबर को रायपुर की धर्म संसद में कहा था 1947 में मोहनदास करमचंद गांधी ने उस वक्त देश का सत्यानाश किया। नमस्कार है नाथूराम गोडसे को, जिन्होंने उन्हें मार दिया। विवादित बयानों को देखकर पहले धारा 294, 505(2) के तहत मामला दर्ज हुआ था। अब धारा राजद्रोह के मामले में 153 A (1)(A), 153 B (1)(A), 295 A ,505(1)(B), 124A केस दर्ज है। करीब एक महिने से कालीचरण रायपुर की जेल में है। अब कोर्ट ने 25 जनवरी की रिमांड को बढ़ाकर 7 फरवरी तक जेल में ही रहने का आदेश दिया है।





और भी पढ़े : जुआरियों को पकड़ने तिरपाल लगा मेटाडोर से पहुंची पुलिस

 





और भी पढ़े : फूड इंस्पेक्टर का एग्जाम देने गए युवक ने की चोरी

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link