• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
पूर्व का रास्ता उत्तर कराने हड़पी 50 लाख की जमीन
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 31 जनवरी 2022,  12:43 PM IST

50 रुपए के कोरे स्टाम्प पेपर पर साइन कराए, और संपत्ति खुद को दान करा ली

54 साल की शाहिन ने साल 1999 में मोवा में 3 हजार वर्ग फुट जमीन खरीदी। उस वक्त जमीन का सौदा 90 हजार रुपए में प्रॉपर्टी डीलर कफील अहमद से हुआ। महिला बेमेतरा की रहने वाली थी। अक्सर यहां आकर अपना प्लॉट देख जाया करती थी। साल 2008 में महिला को पता चला कि उनके प्लॉट के उत्तर से रास्ता है मगर दस्तावेजों में रास्ता पूर्व दिशा से बताया गया है। वो प्रॉपर्टी डीलर कफील के पास पहुंचीं।





और भी पढ़े : रायपुर में एक दिन में 7.5 डिग्री गिरा तापमान

इसके बाद ही सारी साजिश शुरू होती है। कफील ने अपने साले एजाज से महिला को मिलवाया। एजाज ने दावा किया कि वो जल्द ही महिला का काम करवा देगा। रिकॉर्ड में सुधार हो जाएगा। भरोसे में लेकर महिला से एजाज ने 50 रुपए के कोरे स्टाम्प पेपर पर साइन ले लिए। महिला से फोटो और कुछ डॉक्यूमेंट भी मांगे। इसके बाद महिला को एजाज टालता रहा। कहता रहा कि सरकारी काम है वक्त लगता है। कुछ समय बाद महिला ने जमीन के दस्तावेजी रिकॉर्ड चेक किए तो महिला की जमीन एजाज अपने नाम करवा चुका था।





और भी पढ़े : 600 साल पुराने मेले में पहुंचे भूपेश बघेल

दरअसल एजाज ने जिस कोरे स्टाम्प पर महिला से साइन लिए उसकी मदद से एजाज ने एक फर्जी हिबानामा तैयार किया। हिबानामे का मतलब संपत्ति को दान करने से है। कागज पर महिला की तरफ से एजाज ने लिखवा दिया कि जमीन उसे दान कर दी गई। इस तरह से रिकॉर्ड में एजाज ने जमीन अपने नाम कर दी। पुलिस के मुताबिक जिस जमीन पर एजाज ने कब्जा किया वो आज 50 लाख रुपए की है। महिला की शिकायत पर रविवार की रात इसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस तरह एजाज ने किसी और की जमीन तो नहीं हड़पी।





और भी पढ़े : OSSSC CRE: 2700+ फॉरेस्ट गार्ड

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link