• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
कांकेर
फिर कुएं में गिरा तेंदुआ
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 31 जनवरी 2022,  12:47 PM IST

डेढ़ माह में तीसरी घटना; वन विभाग ने शुरू की जाली लगाने की योजना, पर 2 साल में कितनी लगी पता नहीं

जानकारी के मुताबिक, दुधावा चौंकी के गांव देवडोंगर निवासी गजाधर पटेल के बाड़ी में 40 फीट गहरा कुआं है। परिवार के सदस्य जब पानी लेने के लिए पहुंचे तो उन्हें कुएं में तेंदुए का शव दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों और वन विभाग को सूचना दी। शव फूल जाने से दो दिन पुराना बताया जा रहा है। हालांकि परिवार के लोगों का कहना है कि वह शनिवार को भी पानी लेने गए थे, तब कुएं में शव नहीं था।





और भी पढ़े : दूसरी मेड इन इंडिया वैक्सीन के लिए केंद्र ने की डील

पहले भी तेंदुए को शिकार के लिए गांव में देखा गया था
वन विभाग की टीम ने गांव में पहुंच कर तेंदुए का शव बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारण का पता चलेगा। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ शिकार और भोजन की तलाश में हमेशा गांव में आता था। उसे कई बार देखा गया है। जहां कुआं है वहां भी कुछ दूरी पर मवेशियों को बांधा गया है। आशंका है उसके शिकार के चक्कर में वह पहुंचा होगा और फिर कुएं में गिरने से उसकी मौत हो गई होगी।





और भी पढ़े : 30 करोड़ डोज़ कर लीं बुक

भालू का किया गया था रेस्क्यू, तेंदुए का मिला था शव
करीब डेढ़ माह पहले नरहरपुर नगर के कुएं में एक भालू गिर गया था। करीब 5 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। वहीं दिसंबर में चारामा के गांव जैसाकर्रा में भी एक तेंदुए का शव कुएं में मिला था। तीन साल पहले ग्राम बाडा़टोला में एक खेत में स्थित कुएं में भी गिरने से तेंदुआ की मौत हो गई थी। कुछ साल पहले कई जगह तेंदुआ व भालू कुएं में गिरकर मर चुके हैं। इसके बाद ही जाली लगाने की योजना शुरू की गई।





और भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने मरार समाज के कार्यक्रम में की थी घोषणा

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link