• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
आरोप-प्रत्यारोप जारी
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 2 फरवरी 2022,  10:12 AM IST

मध्याह्न भोजन संचालन के लिए शेड निर्माण बर्तन व कम्प्यूटर सेट की खरीदी विवादों में

नगर की शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में कुछ दिनों पहले मध्याह्न भोजन के संचालन के लिए शेड का निर्माण किया गया है। बताया जाता है कि शेड निर्माण के लिए यहां पर बिना बैठक व शाला प्रबंधन समिति के अनुमति बगैर शेड निर्माण के लिए टीन का शेड व अन्य आवश्यक सामग्रियां खरीद ली गई। शेड के अलावा मध्यान्ह भोजन के संचालन के लिए हजारों रुपए की बर्तन खरीदी कर ली गई है। इसके अलावा कम्प्यूटर सेट खरीदी भी सवालों के घेरे में है।





और भी पढ़े : फर्जी नोटिस देकर अपात्रों को दी दुकान हितग्राही बोले

प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ सामने आए पदाधिकारी
समिति की बैठक एवं सदस्यों के बिना जानकारी के संस्था में हो रही खरीदी एवं निर्माण कार्यों को लेकर अब इस संस्था के पदाधिकारियों ने शाला के प्रभारी प्राचार्य आरके साहू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष अफसान खान ने बताया कि शाला में सामग्री की खरीदी के लिए प्रभारी प्राचार्य द्वारा न तो समिति की बैठक बुलाई गई।





और भी पढ़े : जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की राशि स्वीकृत

समिति की अब तक कोई बैठक नहीं बुलाई गई
अध्यक्ष ने बताया कि तीन महीने पहले एक कम्प्यूटर सेट 57 हजार में खरीदी की गई है। इसके लिए भी शाला विकास समिति को न तो जानकारी दी गई और न ही समिति की कोई बैठक बुलाई गई। शाला विकास समिति के अध्यक्ष ने खुलासा किया कि प्रिंटर खरीदी के लिए समिति की बैठक में निर्णय हुआ था। प्रभारी प्राचार्य ने प्रिंटर के साथ कम्प्यूटर भी खरीद लिया।





और भी पढ़े : पेट्रोल-डीजल के दामों में लगी आग

एक साल से प्रभारी प्राचार्य के भरोसे कन्या शाला
नगर की एक मात्र शासकीय कन्या शाला में छात्राओं की दर्ज संख्या एक हजार के आसपास है। यहां पर चौकी नगर के अलावा आसपास गांवों की सैकड़ों छात्राएं पढ़ाई करने के लिए आती हैं। यह शाला पिछले एक वर्ष से प्रभारी प्राचार्य के भरोसे चल रहा है। इस शाला के प्राचार्य एस के धीवर को पदोन्नत कर बीईओ बना दिया गया है। तब से यहां पर स्थाई प्राचार्य की नियुक्ति नहीं हो पाई है। शाला परिसर में छग शासन की विशिष्‍ट अंग्रेजी शाला स्वामी आत्मानंद संचालित होने के कारण इस शाला में आए दिन कलेक्टर, एसडीएम व स्कूल शिक्षा विभाग के अफसरों का आगमन होता रहता है, लेकिन इन अधिकारियों को समस्या की जानकारी दिए जाने के बाद भी यहां की परेशानियां दूर नहीं हो पाना भी एक बड़ी विडंबना है।





और भी पढ़े : SMS के जरिए चेक कर सकते हैं अपने शहर में क्या है दाम

कलेक्टर से की जाएगी शिकायत, जांच की मांग
कन्या शाला के प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष ने बताया कि शाला के प्रभारी प्राचार्य द्वारा बिना अनुमति की जा रही खरीदी की जांच के लिए कलेक्टर व एसडीएम से शिकायत की जा रही है। यहां पर स्थाई प्राचार्य की नियुक्ति करने की भी मांग की है। जिससे शाला में व्यवस्था दुरूस्त हो सके और बच्चों का पढ़ाई निर्बाध गति से चलता रहे।





और भी पढ़े : अब प्रवेश के लिए सिर्फ दो दिन; 50 हजार से ज्यादा सीटें खाली

नियम का पालन किया गया है: प्रभारी प्राचार्य
प्रभारी प्राचार्य रमेश कुमार साहू ने कहा कि शाला में जरूरत की आवश्यक सामग्री की खरीदी में शासन के निर्देशों का पालन किया गया है। वहीं एसडीएम ललितादित्य नीलम ने कहा कि शासकीय कन्या स्कूल में प्रभारी प्राचार्य द्वारा कराई गई समस्त खरीदी की जांच कराई जाएगी। यदि शासन के नियमों के परे जाकर कार्य किया गया होगा तो कार्रवाई की जाएगी।





और भी पढ़े : शासकीय कार्यवाहियों में ‘विकलांग‘ की जगह अब ‘दिव्यांग‘ शब्द का होगा प्रयोग

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link