• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
छत्तीसगढ़ कोरोना LIVE
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 2 फरवरी 2022,  02:18 PM IST

बिजली ट्रांसफॉर्मर से झुलस गई चार साल की मासूम, ऑपरेशन से पहले पता चला कोरोना भी है, अब कोविड ICU में

कोरबा से आई चांदनी ने बताया, उसकी चार साल की बहन मीनाक्षी ने अनजाने में घर के पास लगे ट्रांसफॉर्मर को छू लिया। इसकी वजह से उसके दोनों हाथ झुलस गए। सभी लोग उसे लेकर रायपुर आए। यहां डीकेएस अस्पताल में उसे ले जाया गया। वहां ऑपरेशन होना था। वहां बताया गया कि उसको कोरोना है। यहां भर्ती नहीं की जा सकती। इसे मेडिकल कॉलेज के अस्पताल ले जाएं। उसके बाद परिजन बच्ची को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाए हैं। अस्पताल प्रबंधन का कहना है, बच्ची को ICU में रखकर निगरानी की जा रही है। सर्जन ने उसकी जांच कर ली है। उसके इलाज की प्रक्रिया चल रही है। इसमें कोई कोताही नहीं होगी। डॉक्टरों का कहना है, कोरोना संक्रमण का असर संभावनाओं से कहीं अधिक व्यापक है। एकदम सामान्य से दिख रहे लोग भी कोरोना पॉजिटिव हो सकते हैं। दुर्घटनाओं और दूसरी बीमारियों के शिकार लोग जब अस्पताल पहुंच रहे हैं तो संक्रमित होने का पता चल रहा है।





और भी पढ़े : मास्क नही लगाने पर व्यवसायियों से टीम ने वसूले 2500 रूपये जुर्माना

मंगलवार काे 16 मरीजों की मौत





और भी पढ़े : कलेक्टर से अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री मृणाल चौबे ने की सौजन्य भेंट

छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों के मौत की दर बढ़ी हुई दिख रही है। मंगलवार को 16 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। इसमें से 12 लोग ऐसे थे जिनको दूसरी गंभीर बीमारियों और दुर्घटनाओं की वजह से अस्पताल लाया गया था। यहां कोरोना संक्रमण का पता चला। 4 मरीजों की मौत केवल कोरोना की वजह से हुई। 31 जनवरी को प्रदेश में 19 मरीजों की जान गई थी। अब तक 13 हजार 869 लोगों की जान इस महामारी की वजह से जा चुकी है।





और भी पढ़े : पहला Elimination

कम मरीज मिले, संक्रमण दर भी नीचे आया





और भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने भारत कोकिला स्वर्गीय सरोजिनी नायडू को उनकी जयंती पर किया नमन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंगलवार को प्रदेश भर में 47 हजार 509 सैंपल इकट्‌ठे किए गए। इस दौरान तीन हजार 241 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। संक्रमण दर घटकर अब 6.82% रह गई है। सोमवार को संक्रमण दर 7.36% थी। 30 जनवरी को यह दर 9.14% थी। 29 जनवरी को यह 8.62% थी। 28 जनवरी को 8.24% और 26 संक्रमण दर 15.81% दर्ज हुई थी।





और भी पढ़े : अधिक ब्याज मिलने के लालच में अपने मूल पूंजी न गवायें

एक दिन में 5600 मरीजों की छुट्‌टी





और भी पढ़े : कोरोनाकाल में अभिभावकों ने किया सरकारी स्कूलों का रुख

मंगलवार को प्रदेश भर में 5600 मरीजों को सात दिनों के इलाज के बाद डिस्चार्ज किया गया। इसमें से केवल 148 लोग अस्पतालों में थे। मार्च 2020 से अब तक 11 लाख 29 हजार 104 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 10 लाख 94 हजार 73 लोगों के स्वस्थ हो जाने की खबर है। वहीं 13 हजार 869 लोगों की जान जा चुकी है। अभी भी 21 हजार 162 लोग होम आइसोलेशन और अस्पतालों में अपना इलाज करवा रहे हैं।





और भी पढ़े : 1105 शालाओं में बढ़ गए 14 हजार स्टूडेंट्स

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link