• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
थाने में आत्मदाह मामले की होगी मजिस्ट्रेट जांच
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 11 फरवरी 2022,  04:24 PM IST

SP ने TI को किया लाइन अटैच; मौत के लिए कौन है जिम्मेदार, SDM करेंगे जांच

चार फरवरी की देर रात 12 बजे मंगला निवासी समीर खान पिता लतीफ खान सिविल लाइन थाने पहुंचा था। उसने खुद पर पेट्रोल डाल कर आग लगा ली थी और दौड़ते हुए सिविल लाइन थाना परिसर में पहुंच गया था। धू-धूकर जलते देख युवक को देखकर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए थे। आनन-फानन में आग बुझाकर उसे इलाज के लिए CIMS में भर्ती कराया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रायपुर रेफर किया गया था। 9 फरवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। गुरुवार को पुलिस सुरक्षा के बीच उसका अंतिम संस्कार किया गया।





और भी पढ़े : आज से शुरू नौतपा गर्मी बढ़ाएगा

आग लगाने से पहले खाया था जहर





और भी पढ़े : दिल्ली में देशी और विदेशी शराब की ऐप और पोर्टल के जरिए घर में होगी डिलिवरी

समीर ने एक युवती पर उसे परेशान करने के आरोप लगाया था। समीर का कहना था कि लड़के ने उससे पैसे ले लिए। अब वापस नहीं कर रही। साथ ही लड़की पर ये भी आरोप लगाया कि वो उसे परेशान करती है। इसलिए वो आत्महत्या कर रहा है। समीर ने इस मामले में पुलिस को लेकर भी सवाल उठाए थे। उसका कहना था कि मेरी शिकायत के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। इसलिए मैं अपने आप को आग रहा हूं। आग लगने के पहले ही समीर ने जहर खा लिया था और वह अस्पताल में भर्ती था। इसके बाद उसने थाने में जाकर खुद को आग लगाया था।





और भी पढ़े : अब एक और तूफान की आहट

SP ने की दंडाधिकारी जांच के लिए कलेक्टर से की अनुशंसा
इलाज के दौरान युवक की मौत होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगा है। लिहाजा, SP पारुल माथुर ने प्रकरण की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष जांच के लिए मजिस्ट्रेट जांच के लिए कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर से अनुशंसा की थी। इसके साथ ही जांच होते तक उन्होंने TI शनिप रात्रे को लाइन अटैच कर दिया है।





और भी पढ़े : 75 दिनों तक चलने वाले पर्व के लिए आज से शुरू होगा रथ निर्माण

ये रहेंगे जांच के बिंदु





और भी पढ़े : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज रायगढ़ में 403 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link