• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
PM आवास दिलाने 4 लाख रुपए की ठगी
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 11 फरवरी 2022,  05:43 PM IST

नगर निगम के अफसरों तक बताई पहुंच, बोला- कई को दिलाया, तुमकों भी दिला देंगे; आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि चांटीडीह में रहने वाले प्रमोद दुबे और उसका भाई शिवबोध दुबे एक साथ किराए के मकान में रहते थे। तोरवा निवासी पवन पटेल उनका पूर्व परिचित है। उन्हें मकान की जरूरत थी। तब पवन ने कहा कि उसने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कई लोगों को मकान दिलवाया है। उन्हें भी दिला देगा। उसकी नगर निगम में अफसरों से जान-पहचान है और रुपए खर्च करने पर मकान मिल जाएगा।





और भी पढ़े : बाजार खुलेगा

प्रमोद इसके लिए तैयार हो गया। एक अप्रैल 2021 को उसने पवन से दो मकान के लिए चार लाख रुपए में सौदा तय किया और एग्रीमेंट भी करा लिया। इसके साथ ही उसने रुपए भी दे दिए। लेकिन, बाद में न तो उसे मकान मिला और न ही पवन ने उसे रुपए लौटाए। तब उसने थाने में केस दर्ज करा दी।





और भी पढ़े : संडे लॉकडाउन में मिली छूट

जुआ-सट्‌टा में उड़ा दिया चार लाख रुपए
FIR दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी पवन की तलाश कर रही थी। लेकिन, वह फरार था। शुक्रवार की शाम पुलिस ने तोरवा में दबिश देकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने चार लाख रुपए को जुआ-सट्‌टा खेल कर हारने की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी पवन पटेल को गिरफ्तार कर लिया है।





और भी पढ़े : पांडादाह मंडल में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस में कार्यक्रम हुआ संपन्न

किराए के मकान का चल रहा कोर्ट केस
बताया जा रहा है कि प्रमेाद दुबे के मकान का कोर्ट में केस चल रहा है। प्रमोद को कोर्ट में केस हारने और मकान खाली करने की आशंका थी। ऐसे में उसके रहने की समस्या आ जाएगी। इसी के चलते वह मकान लेने के लिए सौदा किया था।





और भी पढ़े : समय सीमा पर हो शिकायत और समस्याओं का निराकरण-कमिश्नर मिश्रा

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link