• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
वॉट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 3 जून 2021,  12:24 PM IST

दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र सरकार का हलफनामा; कहा- पॉलिसी के लिए यूजर्स पर दबाव बना रही कंपनी; यह कानून के खिलाफ

नई पॉलिसी यूजर्स पर थोपी जा रही: केंद्र
वॉट्सऐप की प्राइवेसी पॉलिसी भारत समेत कई देशों में 15 मई से लागू हो गई है। नई पॉलिसी पर सरकार ने आपत्ति भी जताई है, लेकिन अभी तक इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके बाद सरकार ने कोर्ट में कहा है कि वॉट्सऐप अपनी नई पॉलिसी यूजर्स पर थोप रहा है और स्वीकार करवाने के लिए अलग-अलग ट्रिक अपना रहा है। वह बड़ी होशियारी से डेटा प्रोटेक्शन बिल के कानून बनने से पहले ही पॉलिसी को यूजर्स से स्वीकार करवाने की कोशिश कर रहा है।





और भी पढ़े : न्यूजीलैंड बना विश्व टेस्ट चैंपियन

केंद्र सरकार जता चुकी है आपत्ति
वॉट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी पर केंद्र सरकार आपत्ति जता चुकी है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने वॉट्सऐप के CEO विल कैथकार्ट को सख्त पत्र लिखकर कहा था कि वैश्विक स्तर पर भारत में वॉट्सऐप का सबसे ज्यादा यूजर बेस और सबसे बड़ा बाजार है। वॉट्सऐप की सेवा शर्तों और प्राइवेसी पॉलिसी में प्रस्तावित बदलाव से भारतीय नागरिकों की पसंद और स्वायत्तता को लेकर गंभीर चिंता पैदा हुई हैं। मंत्रालय ने पॉलिसी में किए गए बदलावों को वापस लेने के लिए कहा था।





और भी पढ़े : 264 साल पहले देश में पहली बार जारी किया गया था 1 रुपए का सिक्का

क्या है वॉट्सऐप की नई पॉलिसी?
वॉट्सऐप यूजर जो कंटेंट अपलोड, सबमिट, स्टोर, सेंड या रिसीव करते हैं, कंपनी उसका इस्तेमाल कहीं भी कर सकती है। कंपनी उस डेटा को शेयर भी कर सकती है। पहले दावा किया गया था कि अगर यूजर इस पॉलिसी को 'एग्री' नहीं करता है तो वह अपने अकाउंट का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। हालांकि, बाद में कंपनी ने इसे ऑप्शनल बताया था।





और भी पढ़े : भिलाई के शासकीय कॉलेज में हुई घटना के बाद कुछ लोगों के लिए गए बयान

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link