• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
UP चुनाव के तीसरे चरण के रण में CM भूपेश
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 15 फरवरी 2022,  02:40 PM IST

ट्वीट करके कसा तंज, कहा-पहले-दूसरे चरण में अमित शाह ने योगी को निपटा दिया

चुनाव के तीसरे चरण वाले क्षेत्रों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रचार अभियान रविवार को कानपुर शहर की गोविंदनगर सीट से शुरू हुआ। किदवईनगर और सिकंदरा की जनसभाओं और डोर-टू-डोर कैंपेन के बाद शाम को भूपेश बघेल झांसी पहुंच गए। वहां पहुंचते ही वे सबसे पहले झांसी के किले पहुंचे। वहां वे किले की प्राचीर पर उस जगह पहुंचे जहां से महारानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों का घेरा तोड़कर घोड़े के साथ छलांग लगाई थी। मुख्यमंत्री ने वहां फूल चढ़ाकर उन्होंने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। शाम को झांसी के एक होटल में स्थानीय व्यापारियों के साथ उन्होंने संवाद किया। बाद में उन्होंने कहा, व्यापारी कह रहे हैं कि इस बार हाथ के पंजे की बटन दबेगी। जिसकी लाइट झांसी में जलेगी लेकिन आवाज दिल्ली तक जाएगी और सरकार लखनऊ में बदलेगी। सोमवार सुबह कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल झांसी की गलियों में उतर गए। उन्हें रानी महल से एलिट चौराहे तक पैदल जाकर उम्मीदवार के लिए वोट मांगे।





और भी पढ़े : धान के बदले काेई भी चिन्हित फसल लगाने पर मिलेंगे 10 हजार रु. प्रति एकड़

ललितपुर और झांसी जिलों की दूसरी विधानसभाओं में भी कार्यक्रम





और भी पढ़े : डोंगरीगुड़ा पंचायत को सीएसआर से 3 करोड़ जारी करने का विरोध

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल झांसी से दतिया पहुंचे। वहां से ललितपुर जिले के महरौनी विधानसभा पहुंचे। वहां कांग्रेस प्रत्याशी बृजलाल खबरी के लिए अर्जुनखेड़िया में एक जनसभा हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, किसान और नौजवान मिलकर यह सरकार बदलने जा रहे हैं। वहां घर-घर जाकर भी प्रचार हुआ। मुख्यमंत्री वहां से झांसी के गरोठा विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। वहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी नेहा निरंजन के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। डोर-टू-डोर घूमकर वोट मांगे। शाम तक मुख्यमंत्री वापस झांसी पहुंच गए हैं।





और भी पढ़े : रबी मौसम में धान की फसल को नहीं मिलेगा पानी : कलेक्टर

आज मोदी-शाह, अखिलेश और प्रियंका भी इसी क्षेत्र में





और भी पढ़े : 10वीं पास युवाओं के लिए आर्मी में निकली भर्ती

सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी इसी क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं। तय कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री कानपुर देहात में एक जनसभा कर रहे हैं। अमित शाह कानपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक करने वाले हैं। प्रियंका गांधी की कालपी में रोड शो है। वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव महोबा पहुंच रहे हैं।





और भी पढ़े : बिना गाजे-बाजे के विसर्जित की गई गणेश प्रतिमाएं

कांग्रेस के लिए चुनौती है यह क्षेत्र





और भी पढ़े : पुलिसवालों के सामने विधायक को दी गालियां

उत्तर प्रदेश में चुनाव के तीसरे चरण के इस क्षेत्र में 59 सीटें आती हैं। ये सीटें कानपुर शहर, कानपुर देहात, कासगंज, हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, फरुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरेया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर जिले में आती हैं। 2017 के चुनाव में भाजपा ने यहां से 49 सीटें जीती थीं। 9 सीटों पर समाजवादी पार्टी जीती। वहीं कानपुर कैंट की एक सीट कांग्रेस के खाते में आई। अब 20 फरवरी को इस क्षेत्र में मतदान होना है।





और भी पढ़े : खराब सड़क

 





और भी पढ़े : बाइक का संतुलन बिगड़ा उछलकर मासूम गिरा

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link