• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
सुकमा
कलेक्टर श्री नन्दनवार ने सिंचाई परियोजना से लाभान्वित कृषकों के खेत का किया मुआयना
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 18 फरवरी 2022,  11:10 AM IST

कलेक्टर श्री विनीत नन्दनवार के नवाचारी प्रयासों का सफल उदाहरण गिरदालपारा हाइड्रो पावर सिंचाई परियोजना से आज क्षेत्र के सैंकड़ों कृषकों में कृषि कार्य के प्रति रुचि जागृत हुई है। क्षेत्र के लगभग 80 एकड़ खेत में पानी पहुंचने से कृषकों में उत्साह है। जिसमें वह मूंग सहित साग सब्जी और अन्य फसल लगा रहे है।





और भी पढ़े : श्री राहुल गांधी ने कोदो

उल्लेखनीय है की बीते दिनों अपने रायपुर प्रवास के दौरान सांसद श्री राहुल गांधी ने भी सुकमा जिले की इस नवाचारी परियोजना की जमकर सराहना की है।





और भी पढ़े : कुटकी और रागी की प्रोसेसिंग यूनिट का किया अवलोकन

गिरदालपारा परियोजना श्री नन्दनवार की खासी रुचि में से एक है। इसे सफल बनाने और कृषकों को बेहतर उपज मिले, इसी उद्देश्य से वह नियमित रूप से स्वयं मैदानी अमले के साथ निरीक्षण और प्रगति का जायजा लेते है। इसी अनुक्रम में आज उन्होंने खेतों तक पहुंच रहे पानी, बोए गए फसल आदि का अवलोकन किया। उन्होंने कृषि, उद्यानिकी एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों  को यह सुनिश्चित करने को कहा की इस परियोजना का शत प्रतिशत लाभ कृषकों को मिले। उन्होंने खेतों में बोए गए फसल का जायजा लिया और बुआई हेतु शेष खेतों में जल्द ही बीज रोपने को कहा। इसके साथ ही समस्त क्षेत्र को तार फेंसिंग से सुरक्षित करने के निर्देश दिया।





और भी पढ़े : कलेक्टर ने लक्ष्य प्रतिस्पर्धा केंद्र का लिया जायजा

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link