• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
कांकेर
कांकेर में सुरक्षाबलों-नक्सलियों में मुठभेड़
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 18 फरवरी 2022,  05:53 PM IST

40 मिनट में 500 से ज्यादा राउंड फायर, कई नक्सलियों के मारे जाने का दावा; बॉडी घसीटने के मिले निशान

अफसरों को तड़ोकी क्षेत्र के कोसरोंडा इलाके में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी होने की सूचना मिली थी। इसके चलते रात में ही ऑपरेशन लॉन्च किया गया। कैंप से DRG और SSB के जवानों की टीम सर्चिंग के लिए भेजी गई। रात करीब एक बजे कोसरोंडा के जंगल में जवानों के पहुंचते ही फायरिंग शुरू हो गई। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। नक्सलियों ने LMG और AK-47 से 200 राउंड और जवानों की ओर से 250 से 300 राउंड फायर किए गए।





और भी पढ़े : क्यो पुरुष प्रताड़ना के केस 6 गुना बढ़े

खून के धब्बे, घसीटने के निशान मिले
करीब 40 मिनट चली मुठभेड़ के बाद नक्सलियों की ओर से फायरिंग बंद हो गई। हालांकि घना अंधेरा होने के कारण जवान मौके पर ही डटे रहे। जवानों ने सुबह होने का इंतजार किया, लेकिन तब तक नक्सली भाग चुके थे। सर्चिंग के दौरान जवानों को मौके पर घसीटने के निशान, कई जगह खून के धब्बे और दैनिक उपयोग की सामग्री मिली है। घसीटने के निशान और खून से नक्सलियों के मारे जाने की संभावना जताई जा रही है।





और भी पढ़े : पुणे में बीते 15 महीने में

निशाने पर कैंप होने की आशंका, भेजे गए जवान
मुठभेड़ में इलाके में काम कर रही नक्सलियों की कंपनी नंबर 5 की टुकड़ी शामिल होने की आशंका है। इसमें नक्सली कमांडर राजू सलाम समेत 45 से अधिक नक्सली होने की बात कहीं जा रही है। जिस जगह पर मुठभेड़ हुई है, उससे कुछ दूरी पर ही कैंप है। इससे पहले भी इसके आसपास नक्सली फायरिंग कर चुके हैं। वहीं इतनी बड़ी संख्या में नक्सलियों के जमा होने पर कैंप पर हमला करने की तैयारी की आशंका है।





और भी पढ़े : PM सुरक्षा में पंजाब पुलिस की लापरवाही

SP शलभ कुमार सिन्हा ने कहा मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के घायल होने की आशंका है। घटनास्थल पर कई जगह खून के धब्बे और घसीटने के निशान मिले हैं। पुलिस इलाके की गश्त कर रही है। यह भी बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के बाद जिस ओर नक्सलियों के जाने की संभावना है, उधर एक टीम भेजी गई है।





और भी पढ़े : सुपोषण अभियान का सकारात्मक परिणाम एनीमिया से मुक्त हुई मालती

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link