• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
राजनंदगांव
विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्वसहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में हो रहा कार्य : कलेक्टर
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 24 फरवरी 2022,  11:38 AM IST

 ग्रामीण अंचलों में निवास करने वाले नागरिकों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने और उनकी समस्याओं का निराकरण करने प्रशासन अब गांव तक पहुंच रहा है। गांव के गौठान में गौठान मेला आयोजित कर राजस्व शिविर सहित विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाकर योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम मुढ़ीपार और छुईखदान विकासखंड के ग्राम कोड़का में गौठान मेला के राजस्व शिविर में पहुंचकर ग्रामीणजनों की मांग और उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही निर्देशित किया। इस दौरान मुढ़ीपार के किसानों द्वारा बेमौसम बारिश के कारण फसल खराब होने की जानकारी दी। किसानों ने बताया कि उनके द्वारा फसल बीमा कराया गया है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने तहसीलदार और कृषि विभाग को फसल क्षति का आकलन कर बीमा राशि दिलाने निर्देशित किया। कलेक्टर श्री सिन्हा के समक्ष शिविर में ग्रामीणों द्वारा क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की निष्क्रियता एवं गांव में भ्रमण नहीं करने की शिकायत की गई। जिस पर कलेक्टर ने मौके पर ही संबंधित अधिकारी को निलंबित कर विभागीय जांच करने के निर्देश दिए। ग्राम कोड़का गौठान शिविर में किसान श्री मनहरन ने सड़क निर्माण में मुआवजा के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने मुआवजा राशि देने अधिकारी को निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में ग्रामीणों से चर्चा कर नामांतरण, बंटवारा, खसरा, सीमांकन संबंधित प्रकरणों के बारे में जानकारी ली।





और भी पढ़े : किसानों को बताए फसलों को बीमारियों से

कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि शासन की मंशानुरूप गौठान को मल्टीएक्टिविटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्वसहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। गौठान में रोजगार के स्रोत प्रारंभ कर अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना है। उन्होंने स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पाद की जानकारी लेते हुए कहा कि दीदियों द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने गौठान मेला में आए किसानों को धान के बदले अन्य फसल लेने के लिए प्रेरित किया। वही पंचायत में खाली क्षेत्र की पहचान कर पौधरोपण करने के निर्देश दिए।





और भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने बलरामपुर जिले के राजपुर से गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को किया 10 करोड़ 70 लाख रूपए का भुगतान

कलेक्टर ने गौठान मेला में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का किया निरीक्षण





और भी पढ़े : रेत तस्करों में हड़कंप

समूह द्वारा उत्पादित सामग्री स्कूल, छात्रावास और आंगनबाड़ी केन्द्रों में विक्रय करें: कलेक्टर





और भी पढ़े : भिलाई में दो सिपाही लाइन अटैच

        कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने गौठान मेला में विभिन्न विभागों एवं स्वसहायता समूह द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्व सहायता समूह द्वारा बनाए गए उत्पाद की जानकारी ली। बिहान की महिलाओं द्वारा मसाले मिर्च, धनिया, हल्दी, आचार, पापड़, बड़ी, अगरबत्ती, फिनाइल तैयार किया गया था। समूह की महिलाओं ने बताया कि अब तक 50 हजार रूपए की मसाले का विक्रय किया जा चुका है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि इन सभी सामग्री का उपयोग स्कूल, छात्रावास और आंगनबाड़ी केन्द्रों में किया जाना चाहिए। समूह की महिलाएं अपने उत्पाद का विक्रय वहां करें। जिससे उनके सामग्री की विक्रय होगा और अधिक लाभ मिलेगा।





और भी पढ़े : कलेक्टर ने सीएचसी फरसाबहार में स्थापित किए जा रहे ऑक्सीजन प्लांट एवं तपकरा पीएचसी के चाइल्ड केयर यूनिट का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्री सिन्हा ने समूह की महिला को योजना के तहत ई-रिक्शा की चाबी प्रदान की -





और भी पढ़े : मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना

कलेक्टर श्री सिन्हा ने गौठान मेला में एजीईवाय योजना के तहत ग्राम टेकापार निवासी श्रीमती यामिनी मंडावी और ग्राम बाकलसर्रा की श्रीमती मिलापा निषाद को ई-रिक्शा प्रदान किया। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर होगी। यह आय का एक अच्छा साधन है। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, एसडीएम छुईखदान श्री सुनील शर्मा, एसडीएम खैरागढ़ श्री लवकेश ध्रुव, जनपद सीईओ छुईखदान श्री प्रकाश तारम, जनपद सीईओ खैरागढ़ रोशनी भगत, तहसीलदार श्री प्रीतम साहू, नायब तहसीलदार सुश्री नेहा विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।





और भी पढ़े : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संविदा भर्ती हेतु 15 एवं 16 मई को किया जाएगा दस्तावेज का सत्यापन

 





और भी पढ़े : Radhe को लीक करने वालों की हाईकोर्ट ने ली खबर

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link