• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
रायपुर
बघेल-गहलोत की राहुल के साथ बैठक
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 27 फरवरी 2022,  12:56 PM IST

छत्तीसगढ़ में राजस्थान को मिली कोयला खदान के विवाद पर होगी बात; सोनिया को 3 पत्र लिख चुके हैं गहलोत

उत्तर छत्तीसगढ़ के समृद्ध वन क्षेत्र हसदेव अरण्य में परसा कोल ब्लॉक राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम को आवंटित है। इस खदान की क्षमता सालाना पांच लाख मीट्रिक टन की है। वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के साथ कोयला मंत्रालय भी इसको क्लीयरेंस दे चुका है। लेकिन यह खदान शुरू नहीं हो पाई है। स्थानीय आदिवासी और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े लोग इस परियोजना का विरोध कर रहे हैं। इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी विवादित है।





और भी पढ़े : वार्ड 3 के लोगों को मिलेगी सड़क की सुविधा

वहीं परियोजना को NOC जारी करने के लिए स्थानीय प्रशासन ने ग्राम सभाओं के जिस सहमति प्रस्ताव को आधार बनाया है, उन पर फर्जी होने के आरोप हैं। ग्रामीणों ने कलेक्टर से लेकर राज्यपाल तक इसकी शिकायत कर जांच की मांग कर रखी है। इसकी वजह से छत्तीसगढ़ सरकार कोल ब्लॉक को क्लीयरेंस नहीं दे रही है। इन्हीं मुद्दों पर बातचीत के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार शाम को ही दिल्ली रवाना हो गए। रवाना होने से पहले उन्होंने बताया, दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक होनी है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को सुबह दिल्ली पहुंचे हैं।





और भी पढ़े : 7.84 लाख डामरीकरण कार्य के लिए विधायक व महापौर ने किया भूमिपूजन:

कई बार पत्र लिख चुके हैं गहलोत





और भी पढ़े : एक साथ दो राष्ट्रीय पुरस्कार जीते

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस कोयला खदान को क्लीयरेंस देने के लिए कई बार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिख चुके हैं। समाधान नहीं हाेने पर उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से हस्तक्षेप का आग्रह किया था। बताया जा रहा है, उन्होंने सोनिया गांधी को अब तक तीन पत्र लिखे हैं। इसी मुद्दे पर अब सोनिया गांधी ने दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को बुलाया था ताकि कोई समाधान निकल सके।





और भी पढ़े : जिले के प्रभारी एवं संयुक्त सचिव राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन श्री विकासशील ने आत्मानंद स्कूल

दिल्ली से सीधे गोरखपुर पहुंचेंगे भूपेश





और भी पढ़े : जिला अस्पताल एवं सवेंदना केन्द्र का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को फिर चुनाव प्रचार अभियान के लिए पूर्वांचल में उतर रहे हैं। इन इलाकों में 6ठवें चरण में 3 मार्च को मतदान होना है। तय कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कुशीनगर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्‌डे से सीधे हाटा विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करने जाएंगे। यहां खोट्‌ठा बाजार में एक जनसभा होनी है। शाम 6 बजे के करीब वे गोरखपुर पहुंचेंगे। यहां वे गोरखपुर ग्रामीण सीट के भउवापार और तुर्कमानपुर-पांडेहाता क्षेत्र में डोर-टू-डोर जनसंपर्क करने वाले हैं।





और भी पढ़े : आदर्श आवासीय विद्यालय बंजा में 10 सीट रिक्त

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link