• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
टहल रहे छात्र की बाइक की टक्कर से मौत
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 1 मार्च 2022,  04:21 PM IST

दोस्तों के साथ घूम रहा था 16 साल का ईश्वर, मौत बनकर पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक

पुलगांव पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बोरई निवासी ईश्वर लाल साहू (16 वर्ष) अपने दोस्तों के साथ 25 फरवरी की शाम बोरई बस्ती से गनियारी नया पुल के पास टहलने गया था। वह पैदल जा रहा था कि तभी पीछे से एक तेज रफ्तार बाइक सीजी 07 एएच 4924 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए ईश्वर को टक्कर मार दी। घटना में ईश्वर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उपचार के लिए तुरंत शंकाराचार्य अस्पताल जुनवानी में भर्ती कराया। उपचार के दौरान सोमवार को युवक की मौत हो गई।





और भी पढ़े : जिले के गौठानों में पशुओं के लिए हरा-चारा उपलब्धता कराने के संबंध में प्रशिक्षण सह बैठक संपन्न

ईश्वर के पिता द्वारिका प्रसाद साहू ने बताया कि ईश्वर हमेशा अपने दोस्तों के साथ टहलने जाया करता था। घटना के दिन भी वह घर से बता कर निकला था। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उनका बेटा फिर वापस नहीं आएगा, वर्ना वो उसे जाने ही नहीं देते। घटना के समय ईश्वर के दोस्त पुल पर दोस्त बैठे हुए थे। वह अपने एक अन्य दोस्त के साथ पैदल उनकी तरफ आ रहा था। तभी अचानक एक बाइक वाला उनसे टकरा गया। दोस्तों ने सोचा कि बाइक वाला दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जब वे पास गए तो देखा कि उनका दोस्त ईश्वर गंभीर रूप से घायल पड़ा है।





और भी पढ़े : उच्च न्यायालय भर्ती High Court Bharti This Month In 2022

घर में पसरा मातम, बहनों का रो-रोकर बुरा हाल





और भी पढ़े : मॉडल आंसर-की पर 24 और 25 अक्टूबर को दर्ज करा सकेंगे ऑनलाइन आपत्ति

ईश्वर ग्राम बोरई में कक्षा 11वीं में पढ़ाई करता था। तीन बहनों में वह इकलौता भाई था। वह पढ़ाई में भी काफी तेज था। उसके पिता द्वारिका प्रसाद साहू किसान हैं। ईश्वर परिवार का एकलौता लाडला बेटा था। अचानक इतना बड़ा हादसा हो जाने से पूरा परिवार शोक में डूब गया है। ईश्वर की बहनों और माता पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।





और भी पढ़े : राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का जिले में बेहतर क्रियान्वयन करें : कलेक्टर

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link