• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
बिलासपुर में 16 साल की लड़की से रेप
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 4 मार्च 2022,  02:50 PM IST

भगाकर ले गया, मांग में सिंदूर भरा और बोला- हो गई हमारी शादी; घर से पुलिस ने पकड़ा

TI हरविंदर सिंह ने बताया कि 28 फरवरी को 16 साल की लड़की अपने परिजन को बिना बताए घर से गायब हो गई थी। परिजन ने उसकी तलाश की। लेकिन, वह नहीं मिली। तब परेशान होकर उन्होंने पुलिस में सूचना दी। पुलिस ने अपहरण की आशंका से अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान दो दिन बाद पता चला कि ग्राम नेवसा में रहने वाला 21 साल के मनोहर सूर्यवंशी उसे अपने घर में रखा है। खबर मिलते ही पुलिस ने गांव में दबिश दी, तब युवक के साथ लड़की भी मिल गई।





और भी पढ़े : जामुल नगर सरकार पर आज निर्णायक जंग

प्रेमजाल में फंसाया था युवक, शादी करने किया था वादा
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि मनोहर सूर्यवंशी ने एक साल पहले नाबालिग लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। उसने लड़की से शादी करने का वादा भी किया था। उसकी बातों में आकर लड़की उसके साथ चली गई। फिर युवक ने उसके मांग में सिंदूर लगा दिया और शादी करने की बात कही।





और भी पढ़े : समर कैम्प: खेल-खेल में बच्चे सीखे रहे विभिन्न गतिविधियां

लड़की के बयान पर दर्ज हुआ दुष्कर्म का केस
पुलिस ने लड़की के मिलने के बाद उससे पूछताछ की। तब उसने बताया कि उसके प्रेमी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया है। लिहाजा, पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 363, 366 बहला कर ले जाने के साथ ही धारा 376 के तहत दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।





और भी पढ़े : रायपुर में कलेक्टर-एसपी सड़कों पर उतरे

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link