• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
जांजगीर-चांपा
गुणवत्ता पूर्ण मार्ग का निर्माण विभाग की प्राथमिकता,
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 10 मार्च 2022,  06:28 PM IST

जैजैपुर से गोबराभाठा मार्ग निर्माण की पूर्णता तिथि जून-2022 तक- परियोजना प्रबंधक,एडीबी प्रोजेक्ट,

 उन्होंने बताया कि जांजगीर-जैजैपुर :- जैजैपुर से गोबराभाटा (जैजैपुर- मालखरौदा-गोबराभाटा) तक बनने वाली ए.डी.बी. की सड़क का कार्य प्रगति पर है। निर्माणाधीन इस सड़क की लम्बाई 30.115 कि.मी. है। इस कार्य हेतु  110.34 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। अनुबंधित लागत  84.82 करोड़ रुपए है। सड़क निर्माण हेतु कार्यादेश  22. मार्च, 2020 को दिया गया है। इस सड़क को पूर्ण करने हेतु 20 माह की समयावधि निर्धारित है, जिसके अनुसार पूर्णता तिथि 21 नवंबर 2021 थी।
     परियोजना प्रबंधक ने बताया कि पूर्व निर्मित मार्ग सिंगल लेन था, जिसमें चौड़ीकरण के लिये संरचनाओं का विस्थापन, विद्युत खंभे का प्रतिस्थापन तथा आवश्यक भू-अर्जन हेतु निर्धारित प्रक्रिया के कारण तथा कोविड महामारी के दौरान कार्य की न्यूनतम व धीमी प्रगति के कारण विलंब हुआ है। अतः कार्य पूर्णता हेतु समय में वृध्दि सहित  20 जून, 2022 तक की समयावधि निर्धारित है।
     उन्होंने बताया कि वर्तमान में मार्ग पर 20.00 कि.मी. लम्बाई में मिट्टी का कार्य 16.00 कि.मी. डब्ल्यू. एम. एम. तथा 14.00 कि.मी. लम्बाई में डामरीकरण परत (डी.बी.एम.) का कार्य किया जा चुका है तथा पुल-पुलियों का कार्य लगभग पूर्णता पर है। कार्य की प्रगति की नियमित समीक्षा व गुणवत्ता की सतत जांच की जाती है। कार्य स्थल पर स्थापित प्रयोगशाला के अतिरिक्त थर्ड पार्टी जांच की जाती रही है। उन्होंने कहा कि मापदण्ड के अनुसार और गुणवत्तापूर्ण मार्ग का निर्माण विभाग की प्राथमिकता है।





और भी पढ़े : महाविद्यालय

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link