• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
सुकमा
सुकमा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 13 मार्च 2022,  12:58 PM IST

DRG के 2 जवान घायल, जवानों का दावा-कई माओवादियों को भी गोली लगी; इलाके में सर्चिंग जारी

जानकारी के मुताबिक, चिचोरगुड़ा के पास भारी संख्या में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पुलिस को मिली थी। मुखबिर से मिली सूचना के अनुसार पर ही सुकमा से DRG की टीम को मौके के लिए रवाना किया गया था। सुबह करीब 10 बजे जब सर्चिंग करते हुए जवान जंगल में पहुंचे तो यहां पहले से ही घात लगाकर बैठे माओवादियों ने जवानों पर फायर खोल दिया। इसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया।





और भी पढ़े : धमतरी से NEET देने के लिए सहेली के साथ आई थी भिलाई

करीब आधे घंटे तक चली इस गोलीबारी में DRG के दो जवान घायल हो गए, जिन्हें साथी जवान मौके से निकाल कर सुकमा जिला अस्पताल लाया गया है। घायल जवानों का नाम चमरू राम पोयाम और नेहरूलाल कश्यप बताया गया है। फिलहाल मुठभेड़ बंद हो गई है। जवान अभी मौके पर ही मौजूद हैं और इलाके की सर्चिंग लगातार जारी है। सर्चिंग के दौरान घटनास्थल पर खून के धब्बों के निशान भी देखने को मिले हैं। पुलिस का दावा है कि इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों को भी गोली लगी है।





और भी पढ़े : राह हुई आसान

 





और भी पढ़े : लोक सेवा गारंटी से लाभान्वित हो रहे ग्रामीण एवं किसान

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link