• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
बलौदा बाजार
श्री रामचंद्र की आदर्श बातों को जन जन तक पहुँचाने के लिए होगा जिलें में रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 14 मार्च 2022,  10:06 AM IST

तीन चरणों मे होगा आयोजन 15- 16 मार्च को ग्राम पंचायत,23 से 25 मार्च को विकासखंड एवं 4-5 अप्रैल को जिला स्तरीय होगा प्रतियोगिता का आयोजन

 राज्य शासन के निर्देश पर संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन की सहयोग से रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उक्त आयोजन तीन चरणों मे होगा। पहले चरण के तहत ग्राम पंचायत स्तरीय 15 एवं 16 मार्च को निर्धारित की गयी  है। दूसरे चरण में विकासखण्ड स्तरीय का आयोजन जिले के समस्त विकासखण्ड  मुख्यालय में 23 से लेकर 25 मार्च तक आयोजित की जाएगी। इसी तरह तीसरे चरण में 4 एवं 5 अप्रैल को जिला मुख्यालय में रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिले में उत्कृष्ट आने वाले मंडली को राज्यस्तरीय हेतु शिवरीनारायण भेजा जाएगा जिसकी संभावित तिथि बाद में घोषित की जाएगी। कार्यक्रम के संबंध में आज कलेक्टर डोमन ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के समस्त ग्राम व ग्राम पंचायतों में मानस गान के माध्यम से छत्तीसगढ़ श्री रामचंद्र जी की ननिहाल की जानकारी देना है। मानस गान प्रतियोगिता के माध्यम से जिले के ग्रामीणों को जिले के राम वन गमन पथ की जानकारी देना व कौशिल्या मंदिर,की जानकारी प्रदान कर छत्तीसगढ़ की प्राचीन संस्कृति से परिचित कराना। श्री रामचंद्र जी के आदर्श की बात मानस प्रतियोगिता द्वारा बताकर समाज में व्याप्त बुराई को दूर करने का प्रयास किया जायेगा। उक्त प्रतियोगिता के तहत प्रथम चरण में सम्पूर्ण जिला में *ग्राम पंचायत स्तरीय* रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन में उक्त पंचायत के समस्त ग्राम के मंडली को प्रतियोगिता में शामिल किया जावें। व्यवस्थित मंच हो। केवल रामायण विषय पर केन्द्रित संदेश देने वाले कार्यक्रम की प्रस्तुति हों। समय प्रातः 10.30 बजे से समस्त मानस मंडली के कार्यक्रम समापन तक आयोजित होगी।





और भी पढ़े : आबकारी एवं पुलिस विभाग की संयुक्त छापेमार कार्यवाही

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link