• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
नारायणपुर
नारायणपुर में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 14 मार्च 2022,  01:09 PM IST

सड़क निर्माण कार्य में सुरक्षा देने निकले थे, तभी हुआ ब्लास्ट, एक जवान घायल; सर्च ऑपरेशन जारी

जानकारी के मुताबिक, सोनपुर से ढोंडरीबेड़ा के मध्य रोड निर्माण का काम चल रहा है। इसी रोड निर्माण कार्य के लिए ITBP के जवान सुबह सुरक्षा देने के लिए निकले हुए थे। इसी दौरान ये कैंप से रोड में चल ही रहे थे। तभी अचानक एक जवान का पैर IED के ऊपर आ गया। पैर आते ही IED जोर से ब्लास्ट हुआ। इसकी चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया। एक घायल हो गया है।





और भी पढ़े : खरधवा नरवा विकास से 0.15 लाख घन.मी. जल भण्डार में होगी वृद्धि

बताया जा रहा है कि घटना के बाद तुरंत ही जवानों ने मौके पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। BDS की टीम मौके पर तलाश कर रही है। आशंका है कि मौके पर और भी IED हो सकते हैं। इसके अलावा घायल जवान को तुरंत ही जिला अस्पताल लाया गया है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। शहीद जवान का राजेंद्र सिंह है। जो आईटीबीपी में ASI के रूप में पदस्थ थे। जबकि घायल जवान का नाम महेश बताया गया है।





और भी पढ़े : इंडियन आर्मी में ऑफिसर बनने का मौका

रविवार को 2 जवान हुए थे घायल





और भी पढ़े : प्रांतीय सचिव राजेश चटर्जी के नेतृत्व में फेडरेशन ने राजनांदगाॅव कलेक्टर से की सौजन्य भेंट

बस्तर इलाके में नक्सली इस तरह से पहले भी जवानों को निशाना बनाते रहे हैं। पहले भी नक्सलियों ने इसी तरह से IED ब्लास्ट कर जवानों को नुकसान पहुंचाया है। इससे पहले बस्तर के सुकमा जिले में रविवार की सुबह पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई थी। जिसमें DRG के 2 जवान घायल हो गए थे। ये मुठभेड़ जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र में हुई थी। पता चला था कि जवान चिचोरगुड़ा के पास भारी संख्या में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर मौके पर गए थे। उसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू की थी। करीब आधे घंटे की फायरिंग के बाद जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की ओर भागे थे।





और भी पढ़े : राजनांदगांव का डाकलिया परिवार चला संयम पथ पर

 





और भी पढ़े : CM ने कहा - पड़ोसी राज्यों से कम रहेगा दाम

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link