• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक कुनकुरी शाखा का वर्चुअल शुभारंभ किया
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 24 मार्च 2022,  06:30 PM IST

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक कुनकुरी शाखा का वर्चुअल शुभारंभ किया। उन्होंने कुनकुरी में नवीन शाखा खुलने पर सभी किसानों को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। सहकारिता मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष श्री बैजनाथ चंद्राकर मुख्यमंत्री निवास में उपस्थित थे। शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि बैंक की नई शाखा खुलने से अब ग्रामीण इलाकों में अर्थव्यवस्था से जुड़ी गतिविधियां बढ़ेगी। उन्होंने किसानों से वर्मी कंपोस्ट का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने का आह्वान किया। इससे जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी भूमि की कठोरता में कमी आएगी और फसल की गुणवत्ता बेहतर होगी। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, संसदीय सचिव एवं विधायक कुनकुरी श्री यू.डी.मिंज, विधायक पत्थलगांव श्री रामपुकार सिंह, विधायक जशपुर श्री विनय कुमार भगत, कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल, अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक श्री के.एन.कान्डे कुनकुरी के जनपद पंचायत कार्यालय के परिसर के वर्चुअल कार्यक्रम से जुड़े थे।
कुनकुरी विकासखण्ड के जनपद पंचायत परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।  संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायक श्री यू.डी.मिंज ने कार्यक्रम को संबोधन करते हुए किसानों को नवीन अपैक्स बैंक खुलने की हार्दिक बधाई और शुभकानाएं दी। उन्होंने कहा कि आज जशपुर जिले के किसानों को एक बड़ी सौगात मिली है। अब कुनकुरी, दुलदुला, फरसाबहार विकासखण्ड के किसानों को लंबित दूरी तैय करनी नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि आस-पास के लगभग 16 हजार किसान और 326 गांव के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। ऋण की सुविधा के साथ किसानों को केसीसी या अन्य कार्य के लिए जशपुर या पत्थलगांव जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन गांव, गरीब किसानों के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। नरवा, गरवा, घुरूवा, बाड़ी, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में मजबूती आई है और इसका लाभ आम लोगों को मिलने लगा है।
छत्तीसगढ़ शासन ने भूमिहीन किसानों के लिए नई योजना राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमिहीन न्याय योजना की शुरूआत की है जिसका लाभ ऐसे किसानों को मिलेगा जिनकी जमीन नहीं है या मजदूरी करके जीवन यापन कर रहें हैं इनके लिए यह योजना कारगर साबित होगी। उन्होंने कहा कि कुनकुरी विकासखण्ड के लगभग 12 हजार 5 सौ 17 किसानों को 118 करोड़ की राशि किसानों की खाते में हस्तांतरित की गई है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन हर वर्ग के लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के सार्थक प्रयास कर रही है। इस अवसर पर कुनकुरी जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अंजना मिंज, दुलदुला जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रप्रभा भगत, राज्य सहकारी समिति के उपाध्यक्ष श्री रविन्द्र भाटिया, नगरपालिका अध्यक्ष श्री अजेन टोप्पो, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री हीरू राम निकुंज, श्री मनोज सागर,   श्री अरविन्द साय, वनमण्डलाधिकारी श्री जितेन्द्र उपाध्याय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय, कुनकुरी एसडीएम श्री रवि राही, जशपुर अपेक्स बैंक के नोडल अधिकारी श्री दीपक कुजूर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि जशपुर जिले में कुल 24 समितियां हैं। जिले में धान खरीदी विपणन वर्ष 2021-22 में कुल 32183 किसानों का पंजीयन किया गया था। जिसमें से 23769 किसानों से 1541810 क्विंटल धान खरीदी की गई है। किसानों को उनके खाते में 299 करोड़ 11 लाख 12  हजार का भुगतान किया गया है। 10323 किसानों को रू. 2532.63 लाख का ऋण दिया गया है। इसी प्रकार कुनकुरी शाखा खुलने से 07 समितियों के माध्यम से 326 गांव के लगभग 16 हजार  किसानों का इसका लाभ मिलेगा।





और भी पढ़े : मुख्यमंत्री बघेल ने अफसरों को दिए हर मुमकिन मदद के निर्देश

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link