• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
सुकमा
CG में CRPF के 28 जवानों को फूड प्वॉइजनिंग
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 25 मार्च 2022,  01:56 PM IST

सभी 150वीं बटालियन के, अस्पताल में भर्ती हैं; नक्सल प्रभावित इलाके सुकमा में है कैंप

बताया जा रहा है कि गुरुवार को कैंप में जवानों के लिए विशेष दावत थी। हर दिन की अपेक्षा अलग-अलग तरह के पकवान बनाए गए थे। आशंका जताई जा रही है कि कैंप में रात में खाना बनाने के लिए जिस सरसों तेल का इस्तेमाल किया गया था वह पुराना था। उसे काफी दिन पहले कैंप में लाकर रखा गया था। फिलहाल CRPF के अफसर मामले की जांच कर रहे हैं। अफसरों ने कहा कि, CRPF के डॉक्टर सभी बीमार जवानों का उपचार कर रहे हैं। सभी की स्थित ठीक है। बीमार सभी जवान खतरे से बाहर हैं।





और भी पढ़े : निकाय चुनाव में शराब भट्ठी की सियासत

नक्सल प्रभावित इलाके में स्थित है कैंप
सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित इलाके चिंतागुफा में CRPF 150वीं बटालियन का कैंप स्थित है। इस कैंप में CRPF के सैकड़ों जवान पदस्थ हैं। कैंप के जवान रोजाना गश्त पर भी निकलते हैं। ऐसे में एक साथ इतनी संख्या में जवानों का बीमार होना चिंता का विषय है।





और भी पढ़े : दुर्ग के सरकारी अंग्रेजी स्कूल में चले लाठी-डंडे

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link