• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
भिलाई निगम का 100% टैक्स वसूली लक्ष्य
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 8 अप्रैल 2022,  01:22 PM IST

छुट्‌टी के दिन खोले काउंटर, डेढ़ करोड़ रुपए 31 मार्च तक जमा; अब 15 अप्रैल तक बढ़ाई तारीख

नगर निगम भिलाई टैक्स वसूली में काफी पीछे था। इसे देखते हुए निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने राजस्व अधिकारियों सहित वसूली एजेंसी की कई दौर में बैठकें लीं। साथ ही साथ वसूली एजेंसी पर पेनाल्टी तक लगाई थी। सभी अधिकारी कर्मचारियों को छुट्टी के दिन में भी टैक्स वसूली करने के निर्देश दिए गए। निगम के मुख्य कार्यालयों सहित जोन मुख्यालयों के काउंटर खुले रखे गए। लोगों को टैक्स जमा करने में परेशानी न हो इसके लिए निगम व जोन कार्यालयों में टैक्स जमा करने के काउंटर व खिड़कियां भी बढ़ाई गई। करदाताओं को पेनाल्टी न लगे इसके लिए उन्हें 31 मार्च तक टैक्स जमा करने का समय दिया गया था। इसके बाद अब बिना पेनाल्टी टैक्स जमा करने की समय सीमा को बढ़ाकर 15 अप्रैल कर दी गई है।





और भी पढ़े : 15 अगस्त एवं 20 अगस्त मोहर्रम को शुष्क दिवस घोषित

कोरोना काल में ऑनलाइन जमा किया गया टैक्स





और भी पढ़े :

कोरोना काल बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोगों को घर बैठे-बैठे ऑनलाइन टैक्स जमा करने की सुविधा दी गई। लोगों को जागरूक किया गया है कि अतिरिक्त टैक्स व पेनाल्टी से बचने के लिए वह समय से पहले टैक्स जमा करें। निगम कर्मियों को लोगों के घरों तक जाकर भी वसूली करने कहा गया था।





और भी पढ़े : कांग्रेस नेता की पत्नी टहल रही थीं

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link