• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
कोंडागांव
पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 15 अप्रैल 2022,  02:31 PM IST

खाना देने में देर हुई तो डंडे से हमला कर भागा; भाई की शिकायत पर पति गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि जिस समय आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था उस समय घर में कोई नहीं था। पड़ोसियों ने शोरगुल की आवाज सुनी थी। हीरामन को भागते हुए देखा था। जिसके बाद जब लोग घर पहुंचे तो महिला की खून से लथपथ लाश मिली थी। इसकी जानकारी माकड़ी इलाके का ही रहने वाले मृतिका के भाई को दी गई। फिर मृतका के भाई सूजन सिंह मंडावी ने अपनी बहन धनबति मरकाम की हत्या की जानकारी पुलिस को दी। सूजन ने पुलिस को बताया कि उसका जीजा हीरामन (35) हमेशा किसी न किसी बात पर बहन के साथ विवाद करता रहता था।





और भी पढ़े : अमेरिकी रणनीति: कोरोना को लेकर चीन को घेरने की

वहीं हत्या की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। आरोपी के बारे पता लगाया गया।पुलिस को सूचना मिली की आरोपी गांव के ही किसी घर में छिपकर बैठा हुआ है। जिसके बाद कुछ ही घंटों में घेराबंदी कर हीरामन को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि खाना देने में पत्नी ने समय लगा दिया था। इसलिए विवाद हुआ था। फिर गुस्से में डंडे से मार दिया। पुलिस ने डंडा भी बरामद किया है।





और भी पढ़े : Google Pay

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link