• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
सुकमा
यात्री अंदर थे और नक्सलियों ने बस में लगाई आग
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 26 अप्रैल 2022,  12:12 PM IST

नीचे नहीं उतरे तो लगा दी आग, किसी तरह कूदकर भागे लोग

जानकारी के मुताबिक, नक्सली देर रात को छत्तीसगढ़-आंध्र-प्रदेश सीमा पर सुकमा जिले के कोंटा से 15 किलोमीटर दूर स्थित सरिवेल्ला गांव(आंध्र प्रदेश का गांव) के सड़क पर पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने ओड़िशा की तरफ से हैदराबाद जा रही बस को रोक लिया। बस रोकने के बाद पहले उन्होंने यात्रियों को उतरने के लिए कहा था। मगर यात्री नहीं उतरे। ये बस ओड़िशा की ही बताई जा रही है। घटना रविवार-सोमवार रात 11 से 12 बजे के आस-पास की है।





और भी पढ़े : नवाचारों को प्रोत्साहित करने मिलेगा अनुदान

वहीं जब नक्सलियों की बात लोगों ने नहीं सुनी तो उन्होंने यात्रियों के अंदर रहते में ही बस में आग लगा दिया। इस दौरान कई यात्रियों का सामान अंदर ही रह गया और बस के साथ ही जलकर राख हो गया है। मौके पर अफरा तफरी मच गई थी। लोगों समझ ही नहीं सके कि उन्हें करना क्या है। बाद में किसी तरह वह बस से बाहर निकल गए थे। जिसके चलते 2 महिलाओं को हल्की चोटें आई हैं। कुछ लोग बस से नीचे कूद गए थे।





और भी पढ़े : निकाय चुनावों की घोषणा कैबिनेट के बाद 23-24 को

बताया जा रहा है कि घटना को सिर्फ 5 नक्सलियों ने ही अंजाम दिया है। बाकी के नक्सली जंगल में छिपे हुए थे। इधर, वारदात के बाद इसकी सूचना जवानों को भी दी गई थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे जवानों ने रात को सर्च ऑपरेशन चलाया है। अगले दिन सोमवार को भी जवान मौके पर पहुंचे और जली हुई बस को हटाने का काम किया जा रहा है।





और भी पढ़े : ग्राम पोटली में रेडक्रॉस द्वारा ग्रामीणों को निशुल्क मास्क एवं साबुन का वितरण

25 अप्रैल को नक्सलियों ने बुलाया था बंद
दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC) की सदस्य हार्डकोर महिला नक्सली निर्मला उर्फ नर्मदा दीदी की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। निर्मला ने महाराष्ट्र के जेल में 9 अप्रैल को दम तोड़ा। बताया जा रहा है कि इस पर लगभग 25 लाख रुपए का इनाम घोषित था। वहीं निर्मला की मौत को साथी माओवादियों ने शासन प्रशासन की साजिश बताया है। इसी विरोध में और निर्मला की याद में माओवादियों ने 25 अप्रैल को दंडकारण्य (दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा) बंद का आह्वान किया था। माओवादियों ने पर्चा जारी कर लोगों से बंद को सफल बनाने की अपील की थी। इसे लेकर पुलिस भी अलर्ट थी।





और भी पढ़े : छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर…..आम जनता की परेशानी बढ़नी तय

BGL दागे थे
नक्सलियों जब इस तरह से बंद बुलाते हैं, तो वे हमेशा कुछ ना कुछ उत्पात मचाने की फिराक में रहते हैं। इस बार भी नक्सलियों ने यही करने की कोशिश की है। नक्सलियों ने 25 अप्रैल को ही बीजापुर जिले के नक्सलगढ़ में स्थित एक पुलिस कैंप पर माओवादियों ने हमला कर दिया था। माओवादियों ने कैंप पर कई BGL (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) दागे था। करीब 15 से 20 मिनट तक दोनों तरफ से गोलीबारी भी हुई थी। हालांकि इस मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।





और भी पढ़े : अवैध रेत उत्खनन् माफियाओं को उनके वाहनों के साथ पकड़ा गया

 





और भी पढ़े : वार्डवासियों की मांग

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link