• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
कैसे होगी हज यात्रा? सरकार ने बताया.....
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 6 जून 2021,  09:50 AM IST

कोरोना वायरस के बीच हज यात्रा को लेकर केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को कहा कि इसपर अभी तक केंद्र सरकार की ओर से कोई फैसला नहीं लिया गया है। नकवी ने  2021 की हज यात्रा को लेकर जारी असमंजस के बीच कहा कि इसके लिए सऊदी अरब जो फैसला करेगा भारत उस फैसले के साथ खड़ा रहेगा।  नकवी ने कहा कि, हालांकि हमने अपनी पूरी तैयारियां कर ली हैं। हमने हज यात्रा के लिए लोगों से आवेदन भी ले लिए हैं।  बता दें कि कोरोना महामारी के चलते पिछले साल हज यात्रा नहीं हो पाई थी।





और भी पढ़े : अरावली पर्वत की अहम भूमिका

मक्का में हज के लिए हर साल 20 लाख से अधिक लोग पहुंचते हैं, जिनमें कई विदेश से आते हैं। कोरोना वायरस के फैलने से पहले साल 2019 में लगभग 2 लाख भारतीय मुसलमानों ने हज किया था।





और भी पढ़े : पत्नी के सामने युवक को मार डाला

इधर, इंडोनेशिया ने गुरुवार को एलान किया कि उनके देश के लोग इस साल भी कोरोना संक्रमण के चलते हज यात्रा में शामिल नहीं होंगे। बता दें कि इंडोनेशिया वो देश है, जहां से हर साल सबसे ज्यादा लोग हज करने के लिए सऊदी अरब जाया करते हैं। हालांकि कोरोना के चलते सरकार ने इस बार भी इस पर रोक लगा दी है।





और भी पढ़े : जताई नाराजगी

सऊद अरब ने अभी तक हज यात्रा को लेकर कोई कोई गाइडलाइंस जारी नहीं की है। इसके अलावा सऊदी अरब ने देशों के कोटा का एलान भी नहीं किया है। साल 2019 में इंडोनेशिया के लिए सऊदी अरब ने 231,000 लोगों का कोटा तय किया था।





और भी पढ़े : एलपीजी सिलेंडर 122 रुपये तक हुआ सस्ता

 





और भी पढ़े : जानें आपको कितनी मिली राहत

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link