• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
महिला पटवारी का घूस लेते VIDEO
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 30 अप्रैल 2022,  03:11 PM IST

नकल निकालने के लिए रिटायर्ड आर्मी जवान से मांगे रुपए, कहा-इस काम का रेट 5 हजार है; सस्पेंड

दरअसल, आर्मी के रिटायर्ड जवान भीखम साहू को जमीन दस्तावेज की नकल निकलवानी थी। इसके लिए उन्होंने महिला पटवारी कामिका मंडावी से संपर्क किया। इस पर कामिका मंडावी ने उनसे 5 हजार रुपयों की मांग की। कहा कि इस काम का यही रेट है, आपको पहले ही बता चुकी हूं। बाकी आपके लिए जो सही हो वह दे दें। इसके बाद जवान भीखम उन्हें 2 हजार रुपए देते हैं, जिसे महिला पटवारी अपनी पर्स में रख लेती हैं।





और भी पढ़े : ब्लाॅकवार गोबर खरीदी एवं वर्मी कम्पोस्ट की उत्पादन की ली जानकारी

महिला पटवारी और जवान के बीच हुई बातचीत





और भी पढ़े : कलेक्टर ने गणेशोत्सव के लिए जारी आदेश में किया संशोधन

  • कामिका मंडावी : उस दिन आप क्या बोल रहे थे?
  • रिटायर्ड जवान : क्या?
  • कामिका मंडावी : ज्यादा बता रहे हैं, बोल रहे थे न?
  • रिटायर्ड जवान : हां, हमारे हिसाब से तो...
  • कामिका मंडावी : इतना ही लगता है।
  • रिटायर्ड जवान : नहीं, लेकिन, 5 हजार बहुत ज्यादा होता है।
  • कामिका मंडावी : इतना ही चल रहा है यहां पर।

लेकिन हमारे विभाग में कोई ईमानदार नहीं





और भी पढ़े : सैजेस में होगी ई-लाइब्रेरी भी
  • रिटायर्ड जवान : अब हम तो पूरी जिंदगी ईमानदारी से काम किए हैं। इसलिए हमारा दिल दुखता है। हम सीधा बोलते हैं।
  • कामिका मंडावी : लेकिन हमारे विभाग में कोई ईमानदारी नहीं है। आप तो जानते हैं राजस्व विभाग को।
  • रिटायर्ड जवान : जानता हूं। ... तो कुछ कन्सेशन भी नहीं हो सकता है क्या?
  • कामिका मंडावी : देख लीजिए आप अपने हिसाब से
  • रिटायर्ड जवान : मैं तो कुछ भी नहीं देना चाहता हूं। आप बताइये? अब हमारा तो काम है, मजबूरी है। बाकी आप देख लीजिए।
  • कामिका मंडावी : आप देख लीजिए अपने हिसाब से।
  • रिटायर्ड जवान : नहीं, आप बता दीजिए।
  • कामिका मंडावी : मैं तो बता चुकी हूं आपको।
  • रिटायर्ड जवान : कितना दूं, बता दीजिए?
  • कामिका मंडावी : आप देख लीजिए
  • रिटायर्ड जवान : देखिए बात में आपको ऐसा न हो कि ..
  • कामिका मंडावी : मैं तो बता चुकी हूं कि कितना लगता है

इसके बाद रिटायर्ड जवान भीखम साहू 2 हजार रुपए निकाल कर कामिका मंडावी को दे देते हैं। जिसे वह अपनी पर्स में रख लेती हैं।





और भी पढ़े : कारिडोर में दिखेगी बच्चों की क्रिएटिविटी

  • रिटायर्ड जवान : इतना चलेगा क्या? बताइये?
  • कामिका मंडावी : नहीं, आपको चलना चाहिए। मैं तो आपको बता दी कि 5 लगता है।
  • रिटायर्ड जवान : मुझे तो चलेगा, आप बताइये उस हिसाब से।

फिर भीखम साहू 2 हजार रुपए और देते हैं। उसे भी कामिका मंडावी मुस्कराते हुए अपनी पर्स में रख लेती हैं।





और भी पढ़े : सीजी बोर्ड की परीक्षा

वीडियो सामने आने के बाद SDM ने शाम को सस्पेंड किया
जवान ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल से बना लिया। इसके बाद शुक्रवार सुबह से ही यह सोशल मीडिया पर चलना शुरू हो गया था। शाम होते तक SDM ने मामले को संज्ञान में लेते हुए महिला पटवारी को सस्पेंड कर दिया। निलंबन अवधि में महिला पटवारी कामिका मंडावी को राजस्व कार्यालय कांकेर अटैच किया गया है।





और भी पढ़े : महिला प्रकोष्ट अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा पीड़ित महिला को उसका बच्चा दिलाया गया।

 





और भी पढ़े : केंद्रीय गृह मंत्री ने नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई थी

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link