• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
कमिश्नर मिश्रा ने किया कार्यभार ग्रहण
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 5 मई 2022,  03:16 PM IST

निगम की कार्यशैली की ली जानकारी

रायगढ़। नगर निगम के नव पदस्थ कमिश्नर श्री संबित मिश्रा ने बुधवार को निगम पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान उपायुक्त श्री सुतीक्षण यादव ने उन्हें विधिवत कार्यभार ग्रहण कराया।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद कमिश्नर श्री मिश्रा ने महापौर श्रीमती जानकी अमृत काटजू से मुलाकात की। इसके बाद अधिकारी कर्मचारियों ने कमिश्नर श्री मिश्रा से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने निगम के अधिकारी कर्मचारियों का परिचय भी जाना। इसके बाद निगम के प्रमुख अधिकारियों की बैठक लेकर निगम के कार्यशैली की जानकारी ली। इस दौरान कमिश्नर श्री मिश्रा ने सभी अधिकारी कर्मचारियों को पारदर्शिता के साथ कार्य करने की बात कही।





और भी पढ़े : युवती ने किया आत्मदाह

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link