• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
राजनंदगांव
प्रदेश में श्रमिकों को सर्वाधिक रोजगार राजनांदगांव जिले में मिला
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 12 मई 2022,  10:18 PM IST

- जिले में प्रतिदिन 66 हजार से अधिक व्यक्तियों को दिया जा रहा रोजगार - श्रमिकों को रोजगार देने की दिशा में कारगर कदम उठाए गए - नया तालाब निर्माण, तालाब गहरीकरण, नरवा बंधान, शेड निर्माण, डबरी निर्माण, कुंआ निर्माण के कार्य किए जा रहे - लॉकडाउन के दौरान अन्य राज्य के श्रमिकों को भी मिला रोजगार

राजनांदगांव 10 मई 2022। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत प्रदेश में राजनांदगांव जिले में सर्वाधिक श्रमिकों को रोजगार दिया गया है। श्रमिकों को रोजगार देने में राजनांदगांव जिला प्रदेश में पहले स्थान पर है। जिले में श्रमिकों को रोजगार देने की दिशा में कारगर कदम उठाए गए हैं। जिसके सार्थक परिणाम रहे और विभिन्न क्षेत्रों में श्रमिकों को कार्य मिला। राजनांदगांव के 813 ग्राम पंचायतों में से 623 ग्राम पंचायत में 66 हजार 190 श्रमिक कार्यरत हैं। इस प्रकार प्रतिदिन लगभग 66 हजार से अधिक व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री लोकेश चंद्राकर के निर्देशन में श्रमिकों को रोजगार देने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। जिले में कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान भी श्रमिकों को रोजगार प्रदान किया गया। जिससे पलायन को रोकने में मदद मिली। वहीं अन्य राज्यों से जिले में आए श्रमिकों को भी रोजगार प्रदान किया गया। डबरी निर्माण के माध्यम से जल स्तर बढ़ाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।





और भी पढ़े : रात को बाइक लूटकर पहुंचा दुर्ग





और भी पढ़े : सुबह चाकू दिखा युवती से छीने रुपए और भाग निकला





और भी पढ़े : जुएं की फड़ में मजदूर बनकर पहुंची पुलिस





और भी पढ़े : मानपुर में नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिस अधीक्षक विनोद चौबे स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया





और भी पढ़े : अब पुरुष और महिला खिलाड़ियों के साथ फैमिली भी जाएगी

उल्लेखनीय है कि जिले में नया तालाब निर्माण, तालाब गहरीकरण, नरवा बंधान, शेड निर्माण, डबरी निर्माण, कुंआ निर्माण जैसे कार्य मनरेगा के तहत किए जा रहे हैं। श्रमिकों को स्थानीय स्तर पर व्यापक रूप से रोजगार उपलब्ध कराया गया। राजनांदगांव जिले के अंबागढ़ चौकी विकासखंड में 6 हजार 784 व्यक्तियों को रोजगार दिया गया। इसी तरह छुईखदान विकासखंड में 9 हजार 98 व्यक्तियों को, छुरिया विकासखंड में 11 हजार 136 व्यक्तियों को, डोंगरगांव विकासखंड में 4 हजार 633 व्यक्तियों को, डोंगरगढ़ विकासखंड में 5 हजार 539 व्यक्तियों को, खैरागढ़ विकासखंड में 9 हजार 692 व्यक्तियों को, मानपुर विकासखंड में 3 हजार 714 व्यक्तियों को, मोहला विकासखंड में 5 हजार 645 व्यक्तियों को तथा राजनांदगांव विकासखंड में 9 हजार 949 श्रमिक कार्यरत है।





और भी पढ़े : पूर्व का रास्ता उत्तर कराने हड़पी 50 लाख की जमीन





और भी पढ़े : क्रियान्वयन के लिए दिशा-निर्देश में आंशिक संशोधन





और भी पढ़े : सरकारी नौकरी





और भी पढ़े : नरवा ने बदल दी सरकारी नौकरी की चाह

क्रमांक 41 - उषा किरण 





और भी पढ़े : बीएससी किये कुरसो लाल के खेत में लहलहा रही मिर्च की फसल

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link