• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
एक और दावा, कोरोना के चीनी कनेक्शन पर
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 7 जून 2021,  01:15 PM IST

जानवरों को वायरस के इंजेक्शन लगाए, ब्रिटिश पत्रकार ने कहा- वुहान लैब में बंदर और खरगोश सहित 1,000 जानवरों के जीन बदले गए

यह रिपोर्ट स्थानीय अखबारों ने प्रमुखता से प्रकाशित की गई है। इसमें कहा गया है कि चीन की प्रयोगशाला में जानवरों को वायरस के इंजेक्शन लगाए गए। ताकि उनके जीन बदल जाएं। वैज्ञानिकों ने आशंका जताई है कि इंजेक्शन में इस्तेमाल की गई सामग्री के कारण कोरोनावायरस की उत्पत्ति हुई। बताया जाता है कि चीन अपनी प्रयोगशालाओं में ऐसे प्रयोग भी करा रहा है, जो अन्य देशों में प्रतिबंधित हैं। यहां तक कि वे इंसानों पर भी प्रयोग कर रहे हैं। जबकि कई देशों में ऐसे प्रयोग अनैतिक माने जाते हैं।





और भी पढ़े : कुकर्म से इनकार पर बच्चे की हत्या

पर प्रयोग किए जा रहे जीवित जानवरों
चीन यह दर्शाने की कोशिश करता है कि वुहान या अन्य स्थानों में प्रयोगशालाएं जैव सुरक्षा पर शोध के लिए बनाई गई हैं, लेकिन यहां जीवित जानवरों पर प्रयोग किए जा रहे हैं। इसमें उनकी सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। यहां देखा गया है कि टेस्ट ट्यूब में रखे गए रोगजनक जीवों को देखकर बंदर भागने, काटने और खरोंचने लगते हैं।





और भी पढ़े : स्थानांतरण

बीमार जानवर रखे लैब में , इनमें 605 चमगादड़ भी
चीनी शिक्षाविदों ने वुहान लैब के बारे में कई लेख लिखे हैं। इनमें एक का शीर्षक ‘कोरोना की संभावित उत्पत्ति’ है। इसमें कहा गया है कि वुहान सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने अपने लैब में बीमार जानवर रखे हैं। इनमें करीब 605 चमगादड़ है। ये चमगादड़ शोधकर्ताओं पर हमला भी करते हैं।





और भी पढ़े : केवल रंगरोगन पर खर्च

दावा- महिला वायरोलॉजिस्ट ने कोरोना वायरस बनाया
कुछ चीनी विशेषज्ञों का कहना है कि वुहान की वायरोलॉजिस्ट शी झेंगली ने दूरस्थ गुफाओं का दौरा किया था। वे यहां चमगादड़ों पर शोध कर रही थीं। चीन में झेंगली ‘बैट वुमन’ नाम से जानी जाती हैं। संभव है कि झेंगली ने ही लैब में कोरोनावायरस बनाया हो। झेंगली ने कई चूहों को वायरस का इंजेक्शन लगाया था।





और भी पढ़े : उपकरण नहीं

लैब की निगरानी खुद रख रही चीनी सेना
रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की ज्यादातर खतरनाक लैब की निगरानी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी कर रही है। सेना दो बातों पर निगरानी रख रही है। पहला- जीन में ऐसा बदलाव, जिससे बेहतर सैनिक तैयार हों और दूसरा- ऐसे सूक्ष्म जीवों की खोज, जिनका जीन नए जैविक हथियार बनाने के लिए बदला जा सके।





और भी पढ़े : एक्सपांशन प्रोजेक्ट का काम 9 साल पीछे

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link