• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
खेल अकादमी हेतु चयन परीक्षण 20 मई को
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 17 मई 2022,  11:42 PM IST

अम्बिकापुर 17 मई 2022/ खेल एवं युवा कल्याण के जिला खेल अधिकारी ने बताया है कि खेल अकादमी में चयन हेतु ट्रायल का आयोजन पीजी कॉजेल खेल मैदान में 20 मई को  प्रातः 6 बजे से आयोजन किया जाएगा। ट्रायल में एथलेटिक्स खेल में बालक एवं बालिकाओं का चयन किया जाना है। एथलेटिक्स में 25-25 बालक एवं बालिका तथा कबड्डी में 30 बालिकाओं का चयन होना है। चयनित खिलाड़ियों को निःशुल्क आवास, भोजन, शिक्षा, खेल परिधान, प्लेइंग किट आदि उपलब्ध करायी जाएगी। खेल अकादमी में चयन हेतु इच्छुक खिलाड़ियों को आयोजन स्थल में आना होगा। चयनित खिलाड़ियों में से उत्कृष्ट खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय आयोजन में शामिल किया जाएगा। यह प्रतिस्पर्धा 25 से 27 मई 2022 तक रायपुर के कोटा स्टेडियम में होगी।
समाचार क्रमांक 704/2022       





और भी पढ़े : सेंट्रल जेल के बच्चों को मिला एजुकेशन का गिफ्ट

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link