• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
सरगुजा
कन्या शिक्षा परिसर में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 17 जून को
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 19 मई 2022,  11:31 PM IST

अम्बिकापुर 19 मई 2022/ शासकीय कन्या शिक्षा परिसर अम्बिकापुर में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए कक्षा 6 वीं, 9 वीं एवं 11 वीं प्रवेश दिया जाना है। इसके लिए चयन परीक्षा 17 जून 2022 को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। कन्या शिक्षा परिसर के प्राचार्य ने बताया है कि कक्षा पंजीयन के लिए छात्राओं 5 वीं एवं 8 वीं में ग्रेड । की अंकसूची के साथ ही आधार कार्ड, स्थायी जाति प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र की फोटोकॉपी लाना अनिवार्य है। ज्ञातव्य है कि कन्या शिक्षा परिसर में कक्षा 6 वीं में अनुसूचित जनजाति के 28, अनुसूचित जाति के 5, पिछड़ा वर्ग के 2 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाना है। कक्षा 9 वीं में अनुसूचित जाति के 2 तथा 11 वीं में अनुसूचित जाति के 3 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
समाचार क्रमांक 728/2022          





और भी पढ़े : दावा आपत्ति आमंत्रित

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link