• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
छत्तीसगढ
कौशल विकास के साथ बढ़ाये महिला समूहों की आय-कलेक्टर श्री भीम सिंह
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 26 मई 2022,  09:33 PM IST

मल्टी एक्टिविटी सेंटर्स के निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर श्री सिंह व सीईओ डॉ.रवि मित्तल

रायगढ़, 26 मई 2022/ महिला समूहों की आय बढ़ाने के लिए उनका कौशल विकास (स्किल डेवल्पमेन्ट)बेहद जरूरी है। नयी तकनीकों और विधाओं को सीखकर महिला समूह रोजगार के नये अवसर सृजित कर सकती है। इसके लिए आवश्यक है कि उन्हें जरूरी प्रशिक्षण दिया जाए। यह प्रशिक्षण सिर्फ मशीन चलाने या तकनीक के बारे में न होकर उद्यमिता के सारे आयामों से संबंधित होना चाहिए। यह बातें कलेक्टर श्री भीम सिंह ने जिले के गौठानों में तैयार मल्टी एक्टिविटी सेंटर्स के निरीक्षण के दौरान कही। सीईओ जिला पंचायत डॉ.रवि मित्तल भी इस दौरान उपस्थित रहे।





और भी पढ़े : स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महन्त की 43 वीं पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष





और भी पढ़े : प्रभारी मंत्री

कलेक्टर श्री सिंह ने सबसे पहले भेलवाटिकरा गौठान में राधा स्व-सहायता समूह द्वारा चलाये जा रहे फ्लाईऐश ब्रिक यूनिट को देखा। यहां उन्होंने समूह की महिलाओं से फ्लाईऐश ब्रिक निर्माण कार्य के बारे में पूछा। महिलाओं ने बताया कि पिछले पांच महीनों में उन्होंने साढ़े आठ लाख रुपये की ईंट बेच ली है। जिसमें से तकरीबन सवा चार लाख रुपये का मुनाफा उन्हें मिला है। इसमें डेढ़ लाख रुपये उन्होंने बैंक की किश्त भी चुकायी है। अभी आसपास के खरीददारों से उन्हें आर्डर मिल रहे है। कलेक्टर श्री सिंह ने महिला समूह के कार्य की सराहना करते हुए काम को व्यापक स्तर पर बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने डोंगीतराई गौठान में संचालित मल्टी एक्टिविटीज सेंटर का भी जायजा लिया। यहां पर महिलाओं द्वारा दाल प्रोसेसिंग यूनिट, बटेर पालन, सब्जी उत्पादन, मछली पालन, आटा चक्की जैसे कार्य किए जा रहे है। उन्होंने हर समूह से बारी-बारी उनके काम की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को महिला समूहों द्वारा तैयार उत्पाद के मार्केट लिंकेज के लिए कार्य करने को कहा।





और भी पढ़े : गौसेवा आयोग के अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

@GI2





और भी पढ़े : सावित्रीपुर में चार साल से बरगद के पेड़ के नीचे लग रहा स्कूल

कलेक्टर श्री सिंह ने पुसौर विकासखण्ड के तरडा गौठान में चल रहे मल्टी एक्टिविटीज सेंटर का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने हो रहे कार्यों के बारे में समूह के सदस्यों से जानकारी ली। बताया गया कि यहां पर कोसा के धागे की रिलिंग, आचार निर्माण, सब्जी उत्पादन, अगरबत्ती निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा यहां फूट वियर तथा नूडल्स तैयार करने की मशीन भी मंगायी गयी है। कलेक्टर श्री सिंह ने इन मशीनों के संचालन के साथ ही तैयार उत्पादों के मार्केटिंग व सेल्स की भी टे्रनिंग देने के निर्देश अधिकारियों को दिए। यहां पर उन्होंने महिला समूह की मांग पर अगरबत्ती बनाने की मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश सीईओ जनपद को दिए।
इस दौरान एसडीएम रायगढ़ श्री युगल किशोर उर्वशा, ईई पीडब्लूडी श्री आर.के.खाम्बरा, सीईओ जनपद रायगढ़ श्री सागर सिंह राज, सीईओ जनपद पुसौर श्री नीतेश उपाध्याय, सहायक संचालक कृषि श्री हरिश राठौर, सहायक संचालक उद्यानिकी श्री कमलेश दीवान सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।  





और भी पढ़े : ठग ने फोन कर कहा-आपका क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट कर दूंगा





और भी पढ़े : बस OTP दीजिए

बाड़ी में लगाये जल्द फलने वाले पौधे
कलेक्टर श्री भीम सिंह ने कछार में विकसित की जा रही सामुदायिक बाड़ी का भी निरीक्षण किया तथा यहां काम करने वाली महिला समूह के सदस्यों से चर्चा की। सदस्यों ने बताया कि 10 एकड़ में बाड़ी विकास का कार्य किया जा रहा है। यहां आम, अमरूद, जामून के पौधे लगाए गए है। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि बाड़ी में जल्द फलने वाले पौधे जैसे पपीता व केला भी लगाया जाए। उन्होंने यहां सिंचाई व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली। बताया गया कि वर्तमान में एक बोर किया गया है तथा एक अन्य बोर किए जाने की आवश्यकता है। इस पर कलेक्टर श्री सिंह ने दूसरा बोर करवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।  





और भी पढ़े : देते ही खाते से 83 हजार पार





और भी पढ़े : सर्वे रिपोर्ट

स.क्र./94/राहुल





और भी पढ़े : तेज रफ्तार कार टायर फटने से बेकाबू हुई

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link