• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
आदर्श आवासीय विद्यालय बंजा में 10 सीट रिक्त
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 2 अगस्त 2022,  10:33 PM IST

सूरजपुर/02 अगस्त 2022/     एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवप्रसादनगर, बंजा विकासखण्ड भैयाथान जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में कक्षा 11 वीं में रिक्त सीटों की पूर्ति कक्षा 10 वीं में प्राप्तांक के आधार पर की जानी है। इसके लिए कक्षा 11 वीं में गणित एवं विज्ञान हेतु 10 सीट रिक्त है। यह सीट अजजा वर्ग के माध्यम से भरे जाने है।  इसके नियम एवं शर्तें इस प्रकार है- सीटो की संख्या घटाई अथवा बढ़ाई जा सकती है। रिक्त सीटो की पूर्ति हेतु सिर्फ अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्र ही पात्र होगे। आवेदन पत्र 01 अगस्त 2022 से 07 अगस्त 2022 तक एकलव्य विद्यालय शिवप्रसादनगर में विद्यालयीन समय पर जमा कर सकते है। आवेदन पत्र के साथ छात्र को जाति, निवास, आधार कार्ड एवं कक्षा दसवीं अंकसूची की छायप्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए विद्यालय में आकर सम्पर्क कर सकते है। कक्षा 10वीं में कम से कम 60 प्रतिशत प्राप्त किये छात्र ही प्रवेश हेतु आवेदन करने के लिए पात्र होगें । विद्यालय में छात्रों का चयन कक्षा 10वीं में प्राप्तांक के मेरिट आधार पर की जावेगी। मेरिट सूची का प्रकाशन विद्यालय के सूचना पटल पर चस्पा किया जाएगा। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में नियमानुसार मिलने वाली सभी सुविधाओं की पात्रता प्रवेशित छात्रों को होगी। प्रवेश फार्म प्राप्त करने एवं जमा करने का एक मात्र केन्द्र एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवप्रसादनगर (बंजा), विकासखण्ड भैयाथान जिला-सूरजपुर (छ.ग.) होगा। अधिक जानकारी के लिए जिले के वेबसाइट ूूू www.surajpur.nic.in  का अवलोकन कर सकते है।

समाचार क्रमांक/961/लोकेश





और भी पढ़े : मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान से फुलदई को मिली एनीमिया से निजात

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link