• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
सूरजपुर
हर घर झण्डा अभियान के तहत जिले में तैयार किए जा रहे 60 हजार से अधिक राष्ट्रध्वज आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक घरों में भी लहराएगा तिरंगा
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 2 अगस्त 2022,  10:51 PM IST

कलेक्ट्रेट परिसर में महिला स्व सहायता समूह द्वारा लगाया गया स्टॉल सरगुजा प्राधिकरण अध्यक्ष, संसदीय सचिव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष, कलेक्टर, सीईओ एवं संयुक्त कलेक्टर ने झंडा खरीद कर स्व सहायता समूह का उत्साहवर्धन किया कलेक्टर ने जिले वासियों से की हर घर तिरंगा के तहत तिरंगा झंडा फहराने अपील

सूरजपुर/02 अगस्त 2022/    आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर राज्य शासन के दिशानिर्देश अनुसार हर घर झंडा अभियान हेतु जिला प्रशासन द्वारा जिले के आमजन को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों में झंडा फहराने हेतु प्रेरित करने का कार्य किया जा रहा है। इस हेतु जिला स्तर पर जिला श्रम पदाधिकारी श्री घनश्याम पाणिग्रही को नोडल नियुक्त करते हुए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत गठित महिला स्व सहायता समूह को झंडा निर्माण हेतु कार्य प्रदान किया गया है।





और भी पढ़े : 88.9 प्रतिशत के साथ कायाकल्प स्वच्छ अस्पताल योजना में पाटन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को मिला प्रथम स्थान





और भी पढ़े : परिजनों के साथ सिख समाज और श्रमिक यूनियन ने घेरा थाना





और भी पढ़े : सरकारी नौकरी

जिला मिशन प्रबंधक श्री ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि स्व सहायता समूहों को आज दिनांक तक लगभग 60000 झंडों का आर्डर प्राप्त हो चुका है। जिले के 28 से अधिक स्व सहायता समूह के द्वारा अब तक 45000 झंडा तैयार कर लिये गए हैं। इस अभियान के तहत आज  2 अगस्त 2022  को सूरजपुर विकासखंड के उजाला महिला ग्राम संगठन के द्वारा झंडा वितरण हेतु कलेक्ट्रेट कार्यालय सूरजपुर में स्टॉल लगाया गया। इसी दौरान स्टाल में सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं विधायक प्रेमनगर खेलसाय सिंह, संसदीय सचिव एवं विधायक भटगांव श्री पारसनाथ राजवाड़े, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री नरेश राजवाड़े, कलेक्टर सुश्री इफत आरा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री लीना कोसम, अपर कलेक्टर श्री शिव बनर्जी  एवं अन्य अधिकारी एवं जन प्रतिनिधियों, पत्रकारगण एवं आम नागरिक द्वारा झंडा खरीद कर स्व सहायता समूह का उत्साहवर्धन किया गया। आज लगाए गए स्टाल द्वारा समूह की महिलाओं द्वारा लगभग 7000 रुपये का आय प्राप्त किया गया। राष्ट्र के स्वाभिमान के मुद्दे में अपने योगदान हेतु अवसर प्रदान करने एवं स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर प्रदान किये जाने हेतु महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन का आभार प्रदर्शित किया गया। कलेक्टर से प्राप्त निर्देशानुसार स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा इस सप्ताह में ही सभी ब्लॉक मुख्यालयों में स्टाल लगाए जाएंगे।

कलेक्टर ने जिले वासियों से की हर घर तिरंगा के तहत तिरंगा झंडा फहराने अपील
आजादी के अमृत महोत्सव यानी स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रीय स्तर पर हर घर तिरंगा अभियान मनाया जा रहा है । इसके अंतर्गत दिनांक 13 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी घरों एवम शासकीय भवनों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाना है, जिसके तारतम्य में आज जिला कार्यालय प्रांगण में महिला स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित तिरंगे झंडे की बिक्री हेतु स्टॉल लगाया गया है। कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने जिले वासियों से अपील  की हैं कि आजादी के इस अमृत महोत्सव में बढ़ चढ़कर भाग लें, इन तीन दिवसों में आदर्श ध्वज संहिता के मानदंडों के अनुरूप अपने घरों और शासकीय भवनों, निजी भवनों  में राष्ट्रध्वज फहराकर भारतीय नागरिक होने का फर्ज अदा करें।

समाचार क्रमांक/965/अजीत





और भी पढ़े : ये 8 सबसे आसान मेंहदी डिजाइन

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link