• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
65 स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बनाएंगी झंडा
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 5 अगस्त 2022,  10:29 AM IST

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा फहराए जाने मुहिम चलाई जा रही है। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार नगर पंचायत डोंगरगांव द्वारा नगर के 65 महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तिरंगा झंडा तैयार किया जा रहा है। नगर पंचायत के अध्यक्ष हीरा निषाद एवं सीएमओ भूपेश सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन के लिए जारी निर्देशों का पालन करते हुए अमृत महोत्सव का कार्यक्रम किया जाएगा। हर घर झंडा अभियान की तैयारी की समीक्षा की जा रही है।





और भी पढ़े : 31 जुलाई तक करा सकेंगे फसल का बीमा

नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड क्रमांक एक से वार्ड 15 तक 4500 घरों में तिरंगा फहराया जाएगा। महत्वपूर्ण कार्य में महिला स्वयं सहायता समूह, समाज सेवी संस्था, व्यापारिक संगठनों व अन्य संस्थानों को उनकी जिम्मेदारी दी गई है। जिससे हर घर में तिरंगा वितरण किया जा सके। नगर पंचायत द्वारा कर्मचारी के माध्यम से सभी वर्गों के नागरिकों को सहमति ली जा रही है।





और भी पढ़े : ग्राम पंचायत टेमरी में आयोजित किया गया जल जीवन मिशन जागरूकता रैली

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link