नौ और 15 अगस्त शुष्क दिवस घोषित
कोरबा 04 अगस्त 2022/ मोहर्रम और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले की सभी मदिरा दुकानें बंद रहेंगी। कलेक्टर श्री संजीव झा ने नौ अगस्त मोहर्रम और 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को शुष्क दिवस घोषित किया है। दोनो तिथियों में जिले में संचालित सभी देशी-विदेशी मदिरा दुकानों, बार, मद्य भण्डारण- भण्डागार में मदिरा की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। कलेक्टर श्री झा ने मदिरा बंदी दिवसों के पूर्व दिवस को निर्धारित समय पश्चात मदिरा दुकानों को सीलबंद करने तथा बंदी दिवस को अवैध शराब बिक्री न हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है।
क्र./342/रात्रे/
Chief Editor
News Valley 24
Unit of Pitambara Media House Proprietor : Bhola Shankar Mahobia Aashirwad Palace, Balod Road Haldi, Rajnandgaon, Chhattisgarh, India, 491441
+91-9303050009
tonewsvalley24@gmail.com
Copyright © News Valley24 ©2022 All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment