• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
छत्तीसगढ
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में गैर शिक्षकीय पदों पर भर्ती हेतु चयन परीक्षा 21 से 22 अगस्त को
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 17 अगस्त 2022,  09:47 PM IST

जशपुरनगर 17 अगस्त 2022/जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनोरा, दुलदुला, कुनकुरी, फरसाबाहर, कांसाबेल एवं पत्थलगांव हेतु गैर शिक्षकीय पद सहायक ग्रेड-2/लेखापाल, सहायक ग्रेड-3, भृत्य एवं चौकीदार के पदों का दस्तावेज सत्यापन 05 से 8 अगस्त 2022 तक किया गया है।





और भी पढ़े : कोरबा शहर में नव निर्मित 500 सीटर हास्टल भवन को प्रयास विद्यालय के लिए किया जाएगा विकसित

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि दस्तावेज सत्यापन के पश्चात् सभी पात्र अभ्यर्थियों का संविदा भर्ती हेतु 21 एवं 22 अगस्त 2022 को 11.00 बजे से 12.00 तक स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय जशपुर में चयन परीक्षा आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि भृत्य एवं चौकीदार के पदों के लिए 21 अगस्त को प्रातः 11.00 बजे से 12.00 तक तथा सहायक ग्रेड-2 /लेखापाल एवं सहायक ग्रेड-3 के पदों के लिए 22 अगस्त 2022 को प्रातः 11.00 बजे से कौशल परीक्षा आयोजित की जायेगी। तद्नुसार भृत्य एवं चौकीदार के अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हेतु प्रवेश-पत्र जिले के वेबसाईट www.jashpur.nic.in पर अपलोड किया गया है। अभयर्थी वेबसाईड से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे।





और भी पढ़े : कलेक्टर श्री भीम सिंह ने शहरी टीकाकरण केन्द्रों का किया निरीक्षण

स.क्र./1234/नूतन





और भी पढ़े : नौकरी की बात

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link